एक्सप्लोरर

बिहार: गोपालगंज में वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में लोग कुचायकोट पीएचसी पहुंच गए. अस्पताल में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. गांव के लोगों की मुस्तैदी से बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाने के खैरटियां गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय के साथ ही दो किशोरों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना मिलते ही गांव तथा क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सीएचसी पहुंचाया. जहां से दो घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

पेड़ के नीचे खड़े थे सभी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के बच्चे गाय और भैंस चराने के लिए गांव से बाहर खेतों की ओर गए थे. तभी दिन के 3.30 बजे बूंदाबांदी होने लगी. बारिश से बचने के लिए बच्चे पास में ही एक पकड़ी के पेड़ के नीचे छिप गए. इस बीच वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय के अलावे रुदल यादव के बेटे पवन कुमार (12) और सुरेंद्र यादव के बेटे चंदन कुमार (15) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गोपालगंज

वहीं, इस हादसे में भोला यादव की बेटी रागिनी कुमारी, सारदानंद यादव की बेटी आंचल कुमारी, रामाकांत यादव की बेटी रंजू कुमारी और भूटी यादव का बेटा निकी कुमार घायल हो गए हैं. सभी घायलों को कुचायकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रागिनी और आंचल कुमारी को गोरखपुर रेफर कर दिया. जबकि दोनों मृतकों को स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. 

घटना की सूचना पाकर सैकड़ों की संख्या में लोग कुचायकोट पीएचसी पहुंच गए. अस्पताल में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. दी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक राकेश शाही भी मौके पर पहुंचकर घायलों को उचित इलाज कराने में जुटे रहे. गांव के लोगों की मुस्तैदी से बच्चियों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया.

परिजनों के चीत्कार से दहल उठे ग्रामीण

कुचायकोट अस्पताल से लेकर गांव में परिजनों के चीत्कार से ग्रामीण दहल उठे. एक साथ दो किशोर की मौत के कारण परिजनों में कोहराम मचा हुआ था. गांव के लोग भी घटना से सदमे में हैं. ग्रामीणों ने बताया कि किसी को अंदाजा नहीं था कि इन किशोरों की ऐसे मौत हो जाएगी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: तेज प्रताप के अगरबत्ती के बिजनेस पर नीतीश कुमार के मंत्री ने कसा तंज, जानें क्या कहा

RJD Ruckus: RJD में घमासान! जगदानंद सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, तेज प्रताप से चल रहे थे नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget