एक्सप्लोरर

Bihar Crime : मोतिहारी में गैंगवार, गोली लगने से 2 बदमाशों की मौत

Motihari Two Killed: मोतिहारी के दरियापुर गांव के समीप मठ के नजदीक दो गिरोह के बीच गैंगवार में दो कुख्यात को गोली लगने से मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मोतिहारी में दो कुख्यात गिरोह के बीच बाते रात गुरुवार को आपस मे हुई गैंगवार में गोली लगने से दो कुख्यात की मौत हो गई. इस डबल मर्डर से इलाके में दहशत फैल गई. कुख्यात धनंजय गिरी एवं सोनावर खान गिरोह के बीच गैंगवार में गोली चलने से धनंजय गिरी गिरोह के शागिर्द गुड्डू यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि धनंजय गिरी की गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हुई.

दो कुख्यात की गोली लगने से मौत

घटना पूर्वी चम्पारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दारियापुर मठ के समीप की घटना बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव के समीप मठ के नजदीक बीती रात दो गिरोह के बीच गैंगवार में दो कुख्यात की गोली लगने से मौत हुई है. जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनंजय गिरी एवं 25 हजार के इनामी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झाड़वा गांव निवासी कुख्यात सोनावर खान के बीच गैंगवार हुआ.

सोनावर खान ने फोन कर कुख्यात धनंजय गिरी को मिलने के लिए बुलाया था. सोनावर खान और धनंजय गिरी दोनों  मिलने के लिए पहुंचे तो किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. इसी बीच सोनावर खान ने गोली चलानी शुरु कर दी. घटना में कुख्यात धनंजय गिरी एवं उसके शागिर्द गुड्डू यादव को गोली लगी, जहां मौके पर गुड्डू यादव ने दम तोड़ दिया. वहीं कुख्यात धनंजय गिरी की इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही संग्रामपुर थाना समेत और अरेराज एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी. अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही है. मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने घटना की जांच के लिए अरेराज एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर जांच का निर्देश दिया है. साथ ही एफएसएल टीम बुलाकर जांच कराई जा रही है.

दोनों के आपराधिक इतिहास थानों में दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों कुख्यात के आपराधिक इतिहास जिले के कई थानों में पूर्व से दर्ज है. मई 2022 में अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में हथियार और चरस रखकर ट्रक लूटने सुगौली के बंगरा में गया था धनंजय. सुगौली पुलिस के जरिए धनंजय गिरि सहित उसके छ: साथियों गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान...', PM मोदी के दौरे से पहले लालू यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget