एक्सप्लोरर

Inside Story: बिहार के दो IPS अफसरों के बीच कैसे शुरू हुई खींचतान? विकास वैभव और शोभा अहोतकर के बीच छिड़ी है जंग

Bihar Two IPS officers War: आईपीएस विकास वैभव ने शोभा अहोतकर पर गाली गलौज करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने ट्वीट किया था जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया. इसके बाद से ही दोनों में जंग छिड़ गई.

पटना: बिहार के दो आईपीएस अफसरों में जबरदस्त खींचतान की स्थिति बनी हुई है. इसमें एक हैं आईपीएस शोभा अहोतकर (Shobha Ohotkar) और दूसरे हैं आईपीएस विकास वैभव (Vikas Vaibhav). शोभा अहोतकर होम गार्ड एंड फायर सर्विसेज में डीजी हैं तो वहीं विकास वैभव आईजी हैं. कुछ दिन पहले विकास वैभव के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट पोस्ट हुआ था जिसमें शोभा अहोतकर के बारे में लिखा गया था कि वो उनको गालियां देती हैं. मां और बहन को संबोधित करते हुए जुबान से प्रताड़ित करती हैं. उन्होंने आईपीएस शोभा के कॉल रिकॉर्ड्स उनके पास होने के भी दावे किए.

टर्मिनेट करने के लिए पूछा सवाल

दोनों अफसरों के बीच इसके बाद खींचतान शुरू हो गई. इसके बाद शोभा अहोतकर ने एक लेटर जारी करते हुए विकास वैभव को कारण बताओ नोटिस जारी किया. उसमें कहा गया कि आपको टर्मिनेट करने की सिफारिश क्यों नहीं की जानी चाहिए? नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया था. इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों से भी कई तरह की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई. लोग केके पाठक को याद करने लगे जिनके कुछ दिन पहले ही अधिकारियों को गाली देने के वीडियो वायरल हुए थे. हालांकि विकास वैभव ने इस ट्वीट और पोस्ट को तुरंत डिलीट कर दिया था, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट जमकर वायरल हो गया जिसपर दोनों अफसरों के बीच तनातनी शुरू हो गई.

मुख्यमंत्री नीतीश ने दी थी प्रतिक्रिया

मामला शुरू होने के बाद इस पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि अधिकारी का काम ट्वीट करना नहीं होता है. वो ऐसा कर रहे तो ये गलत है. कहा था कि मामले में कुछ बोलना उचित नहीं है. इन सब मामलों को लेकर अधिकारियों को कहा गया है कि पहले जांच करा लीजिए, लेकिन कोई नौकरी करते अधिकारी का काम ट्वीट करना नहीं होता है. यह अच्छी बात नहीं है. जो भी समस्या है उसे निजी तौर पर अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए.

सोशल मीडिया पर मुहिम चलाते आईपीएस विकास वैभव 

देखा जाए तो दोनों ही चर्चित ऑफिसर हैं, लेकिन आईपीएस विकास वैभव थोड़े शालीन मिजाज के अफसर हैं. समाज सेवा और छात्रों के प्रति उनको खास लगाव है. उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है. वह बिहार के सबसे चर्चित आईपीएस में से एक हैं. विकास वैभव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर 'लेट्स इंस्पायर बिहार' मुहिम चलाते हैं. इसके साथ ही कई सामाजिक कार्यों से जुड़ें हुए हैं. 

दबंग महिला अफसर शोभा अहोटकर

इसके ठीक विपरीत शोभा अहोतकर दबंग महिला अफसर हैं. वह बिहार की पहली महिला डीजी भी रही हैं. इनको हंटरवाली भी कहा जाता है. वह अपने कड़े अनुशासन और सख्त नियमों के लिए जानी जाती हैं. कुछ महीने पहले जब पटना के विश्वेश्वरैया भवन में आग लगी थी तब भी उन्होंने अधिकारियों को खूब फटकार लगाई थी. खबरों में भी आईं थी.

शोभा अहोतकर पुणे की रहने वाली हैं. वह 1990 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं. रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने बिहार में चार्ज संभालने के दौरान पटना से लेकर रांची तक कई मामले का भांडाफोड़ किया था. बिहार से कोल माफिया का सफाया किया था. पटना में एसपी के पद पर रहते हुए नकली सामान बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया था. वह हमेशा से एक दबंग मिजाजी महिला अफसर के तौर पर जानी जाती हैं. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘जल्द ललन सिंह RJD के दरबारी होंगे’, बिहार के इस BJP नेता ने कर दी JDU की भविष्यवाणी, लालू पर भी निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget