एक्सप्लोरर

बिहार: तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी ही होंगे बिहार के नए डिप्टी सीएम, नीतीश कुमार के साथ लेंगे शपथ

बीजेपी के चार बार के विधायक और सीमांचल के कद्दावर नेता तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से चौथी बार चुनी गई विधायक रेणु देवी ये दोनो हीं बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे

पटना: बिहार के नए डिप्टी सीएम के नाम पर लग रही अटकलों पर लगा विराम,अब तस्वीरें बिल्कुल साफ हो गई है. बीजेपी के चार बार के विधायक और सीमांचल के कद्दावर नेता तारकिशोर प्रसाद और वहीं रेणु देवी जो चौथी बार बेतिया से विधायक चुनी गई हैं, ये दोनो हीं बिहार के नए डिप्टी सीएम होंगे. एबीपी से बात करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री को लेकर उनके नाम पर सहमति बन गई है और आज बतौर डिप्टी सीएम वो शपथ लेंगें साथ हीं यह भी कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है पूरी सिद्दत से निभाते रहूंगा. नीतीश जी के साथ मिल कर काम करूंगा. पार्टी के एजेण्डे को लेकर चलूंगा. 15 साल से विधायक के तौर पर सरकार में रहा हूं. आगे भी जिम्मेदारी निभाते रहूंगा. वहीं दूसरा चेहरा रेणू देवी का है रेणू देवी ने एबीपी से बात चीत के दौरान कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व को धन्यवाद और उनके भरोसे पर खड़ा उतरना है. महिला,पुरुष सभी का काम होगा,शिक्षा,पलायन रोकना,उद्यमी महिला को बढ़ावा,आत्मनिर्भर बिहार बनाना इनकी प्राथमिकता होगी. नीतीश भैया के साथ मिल कर हम सभी काम करेंगे. दरअसल, बिहार में डिप्टी सीएम कौन होगा इसको लेकर पिछले 48 घंटे से कयासों का दौर लगातार जारी था, लेकिन इस कड़ी में जो नाम सबसे आगे चल रहे थे वो तारकिशोर प्रसाद और रेणू देवी का ही था. कल सुशील कुमार मोदी द्वारा किए गए ट्वीट के बाद से ये बात की स्पष्टता हो गई थी कि वह इस बार बिहार की डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे. तारकिशोर और रेणू देवी के बयान के बाद अब बिहार के डिप्टी सीएम को लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है. बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए की सरकार आज शाम 4:30 बजे शपथ लेगी. नीतीश कुमार के साथ कई और मंत्री भी शपथ ले सकते हैं, जिनमें बीजेपी जेडीयू और हम के अलावा मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के नेता भी शामिल हैं.पटना के राजभवन में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बी एल संतोष 2 बजे पटना पहुंच रहे हैं वहीं देवेन्द्र फड़नवीस और भूपेंद्र यादव पहले से हीं पटना में मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget