एक्सप्लोरर

Bihar News: बेतिया में दो बच्चों की डूबने से मौत, जिउतिया पर गांव की महिलाओं के साथ नहाने गए थे दोनों

Jitiya Vrat 2024: बेतिया में दो बच्चों की डूबने से मौत,जिउतिया ब्रत को लेकर स्नान करने गई थी महिला,साथ मे गए थे बच्चे,गहरा पानी मे डूबने से हुई मौत

Two Children Died Due To Drowning: बेतिया के नौतन में बच्चों के साथ स्नान करने गए दो बच्चों की चंद्रावत नदी में डूबने से मौत हो गई है. मंगलवार के दिन नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए. घटना नौतन के पूर्वी नौतन पंचायत के बलुआ गांव की है. दोनों बच्चे गांव की महिलाओं के साथ चंद्रावत नदी में नहाने गए थे. गांव में महिलाए जिउतिया व्रत को लेकर स्नान के लिए गई थीं, जिसमें बच्चे भी साथ गए थे. 

नहाने के दौरान गहरे पानी में गए बच्चे

वहीं मृतक बच्चों की पहचान शकील खान के 12 वर्षीय पुत्र अफान आलम और आजाद खां के 8 वर्षीय पुत्र मुराद अली के रुप में हुई है. दोनों बच्चे नहाने के दौरान नदी की गहराई में चले गए और वह डूबने लगे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला. परिजन बच्चों को नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वही नौतन सीओ अजित कुमार झा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो बच्चे चंद्रवत नदी में डूब गए है. प्रसासन और लोगों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया है, जो भी आगे की प्रकिया है उसे पूरी की जा रही है.

जिउतिया पर्व पर नहाने गईं थी महिलाएं

बता दें कि आज पूरे बिहार में जिउतिया पर्व मनाया जा रहा है. मंगलवार को महिलाएं व्रत से पहले नहाने के लिए नदी पर पहुंचती हैं. इनके साथ छोटे बच्चे भी जाते हैं, जो जरा सी लापरवाही के कराण हादसे का शिकार हो जाते हैं. मिथिला पंचांग के मुताबिक इस बार जिउतिया दो दिनों का है. व्रती 24 सितंबर मंगलवार को व्रत रखेंगे और उसके बाद 25 सितंबर की शाम 5:05 में पारण करेंगे.

ये भी पढ़ेंः Motihari News: तीन बच्चियों की तालाब में डूबने से मोतिहारी में मौत, जितिया स्नान करने गई थी महिलाओं के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, 'अब खेल में...'
Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
LIVE: बांकीपुर में वोटिंग के बीच हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने धक्का-मुक्की
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया
बांकीपुर में EVM बदले गए? प्रशांत किशोर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने भी दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget