एक्सप्लोरर

तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा हो सकती है रद्द, पेपर लीक की खबर के बाद एक्शन शुरू

BPSC TRE 3 Exam: करीब 250 से 300 परीक्षार्थियों को हजारीबाग में शुक्रवार की सुबह हिरासत में लिया गया था. शक है कि इन अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र पहले से उपलब्ध करा दिए गए थे.

Bihar TRE 3 Exam Paper Leak: बीपीएससी की ओर से ली गई तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका है. बीते शुक्रवार (15 मार्च) को दो पालियों में परीक्षा हुई थी. परीक्षा में शामिल होने बिहार आ रहे करीब 250 से 300 परीक्षार्थियों को हजारीबाग में शुक्रवार की सुबह हिरासत में लिया गया था. बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है. अब एक्शन शुरू हो गया है. हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पेपर लीक की बात जांच में सच होती है तो तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द भी हो सकती है.

बिहार के विभिन्न जिलों से हजारीबाग पहुंचे थे अभ्यर्थी

शक है कि इन अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र पहले से उपलब्ध करा दिए गए थे. इन्हें हजारीबाग के दो होटलों में रुकवा कर प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे. आशंका है कि प्रश्नपत्र छात्रों को उपलब्ध कराने के बाद पिछले दो दिनों से पढ़ाया जा रहा था. ये अभ्यर्थी बिहार के विभिन्न जिलों से हजारीबाग पहुंचे थे. शुक्रवार की सुबह इन अभ्यर्थियों को बिहार स्थित अपने एग्जाम सेंटर पहुंचना था.

तीसरे चरण में करीब 87,709 पदों पर होनी है बहाली

बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में करीब पौने चार लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं. पहली पाली में दो लाख 14 हजार और दूसरी पाली में एक लाख 60 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है. बिहार में तीसरे चरण में करीब 87,709 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है. बीपीएससी की ओर से प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई है.

पेपर लीक हुआ है या नहीं इसकी जांच शुरू हो गई है. बताया जाता है कि जो अभ्यर्थी पकड़े गए हैं उनके पास से फोन आदि नहीं मिला है. बता दें कि हजारीबाग में जिन परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया गया है वह परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं. उधर बीपीएससी सचिव रवि भूषण ने कहा है कि उन्हें पेपर लीक की जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: '17 महीने में 4 लाख से अधिक नौकरी दी... पेपर लीक नहीं हुआ', BPSC TRE 3 पर तेजस्वी का नीतीश कुमार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
सम्राट चौधरी सहित जितने नाम बिहार CM के दावेदार सबको बड़ा झटका! ऐसा क्या करने वाली है BJP?
Nawada News: नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
नवादा में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर बड़ी लापरवाही,386 शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
'राघव चड्ढा से AAP ने प्रेम करना क्यों बंद कर दिया?' चर्चा में JDU नेता नीरज कुमार का बयान
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक
बांका में फर्जी हाजिरी का खेल, जिले से बाहर रहकर दर्ज कराई उपस्थिति, 19 शिक्षकों के वेतन पर रोक

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: यूपी में बारिश का तांडव! बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट
यूपी में बारिश का तांडव! बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी, नोएडा से लखनऊ तक IMD का अलर्ट
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
21 साल की मेहनत से 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे, बोले- 'रामायण से बेहतर कोई चैलेंज नहीं हो सकता था'
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
RCB को पछाड़ चेन्नई सुपर किंग्स ने रचा इतिहास, IPL का 'महारिकॉर्ड' CSK के नाम
Explained: क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? 57% की पसंद UPI, कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
क्या आने वाले दिनों में कैश लेनदेन का होगा द एंड? कोई भी ट्रांजेक्शन छिप नहीं पाएगा
Cataract Prevention Tips: धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
धुंधली न हो आंखों की रोशनी...मोतियाबिंद के खतरे को कम करने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
मूंगफली की खेती में न करें ये गलती, सही समय पर बुवाई से मिलेगा तगड़ा मुनाफा
Embed widget