एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, बिपरजॉय तूफान से पहले गया में पूजा | पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News: बिहार की बड़ी खबरें देखें. निखिल आनंद ने सीएम के बयान पर हमला बोला है. कहा कि सीएम अफवाह के मास्टर हैं. नालंदा में 13 साल की बच्ची की लाश मिली है.

1) कभी चलाते थे रिक्शा, अब चलाएंगे मंत्रालय

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बेटे संतोष मांझी (Santosh Manjhi) के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह पर जेडीयू विधायक रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं. 16 जून को कैबिनेट का विस्तार होना है. रत्नेश सदा कभी रिक्शा चलाते थे, फिर विधायक बने और अब कैबिनेट में शामिल होने के बाद मंत्रालय चलाएंगे. उनके संघर्ष की कहानी गजब है. मंत्री बनने से पहले ही गांव में उत्साह है. लोगों में खुशी है. कहा जा रहा है कि कठिन परिश्रम से आज वो यहां तक पहुंचे हैं. Read More

2) सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सुरक्षा में गुरुवार (15 जून) की सुबह बड़ी चूक हो गई. नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक (Nitish Kumar Morning Walk) पर निकले थे. वह अपने आवास एक अणे मार्ग के पास ही सुबह में टहल रहे थे. इस दौरान एक लहरिया कट बाइक चालक वहां पहुंच गया. युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. Read More

3) नीतीश के बयान पर निखिल आनंद ने बोला हमला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार (14 जून) को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कह दिया कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है. इस तरह की आशंका जताते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप लोग काम जल्दी निपटाएं. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बीजेपी ने हमला बोला है. गुरुवार (15 जून) को बीजेपी (BJP) के प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने कहा कि नीतीश कुमार अफवाह उड़ा रहे हैं कि समय से पहले लोकसभा का चुनाव हो जाएगा. वह अफवाह के मास्टर हैं. Read More

4) तूफान बिपरजॉय को देखते हुए गया में पूजा-अर्चना

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) खतरनाक रूप से चुका है. यह गुजरात से टकराने वाला है. इसके पहले निचले तटीय इलाकों से हजारों लोगों को निकालकर शेल्टर होम में पहुंचाया गया है. इस तूफान से भारी तबाही की आशंका है. इसके पहले बिहार के बोधगया के तिब्बत मंदिर में गुरुवार (15 जून) की सुबह से बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विशेष पूजा की जा रही है. Read More

5) नालंदा में किशोरी की लाश मिली

भागन बिगहा ओपी थाना इलाके के मोरा तालाब से गुरुवार (15 जून) की सुबह एक 13 साल की बच्ची का शव मिला. किशोरी का शव पानी के ऊपर देख ग्रामीणों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद शव की पहचान भी हो गई. बच्ची भागन बिगहा के मूसेपुर गांव निवासी रुदल कुमार की पुत्री रिया कुमारी थी. बुधवार की दोपहर घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी. अगले दिन सुबह तालाब से उसकी लाश मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget