एक्सप्लोरर

Loksabha Elections 2024: 'समय से पहले हो सकता है चुनाव', नीतीश के बयान पर बोली BJP- 'अफवाह के मास्टर हैं CM'

Bihar Politics: बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की आरजेडी से डील हुई है कि तेजस्वी को वह मुख्यमंत्री बनाएंगे और खुद राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे. नीतीश कुमार इसलिए बेचैन हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार (14 जून) को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कह दिया कि लोकसभा चुनाव समय से पहले भी हो सकता है. इस तरह की आशंका जताते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप लोग काम जल्दी निपटाएं. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बीजेपी ने हमला बोला है. गुरुवार (15 जून) को बीजेपी (BJP) के प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने कहा कि नीतीश कुमार अफवाह उड़ा रहे हैं कि समय से पहले लोकसभा का चुनाव हो जाएगा. वह अफवाह के मास्टर हैं.

'क्या विपक्षी दलों को डरा रहे सीएम?'

सीएम पर हमलावर निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार की आरजेडी से डील हुई है कि तेजस्वी को वह मुख्यमंत्री बनाएंगे और खुद राष्ट्रीय राजनीति में जाएंगे. नीतीश कुमार इसलिए बेचैन हैं. नीतीश कुमार ने 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. उससे पहले वह बयान दे रहे हैं कि समय से पहले लोकसभा चुनाव हो जाएगा. ऐसा कह कर वह क्या विपक्षी दलों को डराने की कोशिश कर रहे हैं कि उनको विपक्ष अपना नेता चुन ले या यूपीए संयोजक चुन ले?

जल्द तेजस्वी को बनाना पड़ेगा सीएम: निखिल

बीजेपी प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार गजब का प्रोपेगेंडा चला रहे हैं. भ्रष्टाचारी लालू की गोद में बैठकर नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं. उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा. अपना रिटायरमेंट प्लान नीतीश ने तैयार कर लिया है. जल्द ही तेजस्वी यादव को सीएम बनाना पड़ेगा.

'कोई ठिकाना है, पहले चुनाव हो जाए'

बता दें कि नीतीश कुमार ने समय से पहले लोकसभा चुनाव की आशंका जताई है. बुधवार को कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने अधिकारियों से काम को जल्दी निपटाने के लिए कहा. नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग तो कह रहे हैं कि जनवरी 2024 तक कर लेंगे, लेकिन हम तो आग्रह करेंगे कि और जल्दी कीजिए क्योंकि कब चुनाव हो जाए कोई जानता है? कोई ठिकाना है, पहले ही चुनाव हो जाए, इसलिए तेजी से काम कीजिए.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Security: नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़े CM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget