एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर होगा बीजेपी का कब्जा, विजय चौधरी बनाए जाएंगे जेडीयू कोटे से मंत्री

इस बार बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रख रही है जिसको लेकर पार्टी के दो-तीन बड़े नामों के बीच रेस चल रही है जिने अमरेन्द्र प्रताप और नंद किशोर यादव के नामों की पुरजोर चर्चा हो रही है

पटना: बिहार में आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार का गठन होगा. शाम के 4:30 बजे पटना स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में नीतीश कुमार समेत कई नए पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ दिलवाई जाएगी. इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है वह यह है कि इस बार बीजेपी विधानसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रख रही है जिसको लेकर पार्टी के दो-तीन बड़े नामों के बीच रेस चल रही है जिने अमरेन्द्र प्रताप और नंद किशोर यादव के नामों की पुरजोर चर्चा हो रही है.

मंत्रिमंडल के शपथ लेने से पहले ये तस्वीर साफ हो जाएगी कि बिहार विधानसभा का अध्यक्ष का चेहरा बीजेपी से कौन बन सकता है.पर इतना तो साफ है कि वो चेहरा बीजेपी का होगा.

बताते चलें कि पिछली सरकार में विधानसभा अध्यक्ष का पद पर जेडीयू का कब्जा था और पार्टी के सीनियर नेता विजय चौधरी विधानसभा के अध्यक्ष थे, लेकिन इस बार के चुनाव में तस्वीर बदल गई है. इस बार के चुनाव में बीजेपी जेडीयू से ज्यादा सीट लाकर एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, ऐसे में पार्टी चाहती है कि विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी उसके पास रहे. विधानसभा अध्यक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण होता है और इस कुर्सी पर बैठने वाले को सदन का लंबा तजुर्बा होना भी जरूरी होता है, ऐसे में बीजेपी की तरफ से भी अभी इस कुर्सी का हकदार कौन होगा इसको लेकर नाम नहीं खोले गए हैं.

आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजभवन के मंडपम में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अब मंत्री पद को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे हैं सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू से बिजेन्द्र प्रसाद यादव, नरेन्द्र नारायण यादव, श्रवण कुमार, महेश्वर हजारी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं वहीं हम से जीतन राम मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन और वीआईपी पार्टी से मुकेश सहनी का मंत्री पद के लिए शपथ लेना तय है. वहीं बीजेपी से डिप्टी सीएम के तौर पर तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का भी शपथ लेना तय है. इनके अलावे मंगल पांडे, प्रेम कुमार का भी शपथ लेना लगभग तय हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget