एक्सप्लोरर

Bihar Terror Module: फुलवारीशरीफ PFI मामले में NIA ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार

Patna Phulwarisharif PFI: कासरगोड, केरल और दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पांच पीएफआई गुर्गों की गिरफ्तारी की गई है. मंगलवार को एनआईए की ओर से इसके बारे में बताया गया है.

Phulwarisharif Terror Module: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने फुलवारीशरीफ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मामले में कर्नाटक से पांच हवाला ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है. एक बड़े हवाला मॉड्यूल का खुलासा भी किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महम्मद सिनान, सरफराज नवाज, इकबाल, अब्दुल रफीक एम और आबिद के एम के रूप में की गई. एनआईए ने कहा कि बिहार और कर्नाटक से चल रहे एक पीएफआई फंडिंग-बाय-हवाला मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है, जिसकी जड़ें संयुक्त अरब अमीरात में थीं. कासरगोड, केरल और दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक से पांच पीएफआई गुर्गों की गिरफ्तारी हुई है.

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ से जुलाई 2022 में मामले का खुलासा हुआ था. एनआईए अधिकारी ने कहा कि फुलवारीशरीफ और मोतिहारी में पीएफआई के कार्यकतार्ओं ने बिहार में गुप्त तरीके से पीएफआई की गतिविधियों को जारी रखने की शपथ ली थी. उन्होंने हाल ही में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक विशेष समुदाय के युवक को मारने के लिए बंदूक और गोला-बारूद की व्यवस्था भी की थी.

जुलाई 2022 में हुई थी सात गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में स्थानीय अधिकारियों ने पांच फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार हुए पांचों आरोपी पीएफआई के आपराधिक साजिशों में एक्टिव पाए गए हैं. ये भारत से बाहर से अवैध धन को ट्रांसफर कर पीएफआई नेताओं और कैडर्स के बीच वितरित करने में शामिल थे. पिछले साल जुलाई 2022 में सात आरोपी व्यक्तियों को फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार किया गया था.

एनआईए ने कहा कि रविवार से वे इस सिलसिले में कासरगोड (केरल) और दक्षिण कन्नड़, कर्नाटक में छापेमारी कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित होने के बावजूद पीएफआई और उसके कैडर हिंसक चरमपंथ की विचारधारा का प्रचार करते रहे और अपराध करने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की व्यवस्था भी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- Land For Job Scam: 'नौकरी तभी मिलेगी जब जमीन दोगे', लालू ने ऐसे ही ली करोड़ों की जमीन? रविशंकर प्रसाद ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget