एक्सप्लोरर

नीतीश जी ई त गती हो गईल! हाथ में झोला-चप्पल... माथे पर कॉपी, बाढ़ के बीच शिक्षकों की हालत देखिए

Bihar Flood News: बिहार में कई जिलों में बाढ़ के जैसे हालात हैं. इस बीच दरभंगा में कमर भर पानी में घुसकर मूल्यांकन कार्य के स्कूल जाने वाले शिक्षकों ने सरकार को कोसा है.

Bihar Flood News: बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. इससे दरभंगा भी अछूता नहीं है. नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण दरभंगा में भी बाढ़ के जैसे हालात बन गए हैं. दरभंगा के पूर्वी इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है. जमालपुर के भूभौल गांव में देर रात कोसी के तटबंध के टूटने के बाद दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस बीच एक हैरान कर देने वाली तस्वीर आई है जो शिक्षकों की है. दरभंगा में सोमवार (30 सितंबर) को कमर भर पानी में घुसकर शिक्षक मूल्यांकन कार्य के लिए स्कूल जाते दिखे. 

'विद्यालय पहुंच पाएंगे कि जान से जाएंगे कहना मुश्किल'

जान जोखिम में डालकर शिक्षक हाथ में चप्पल और झोला के साथ माथे (सिर) पर कॉपी लेकर कमर भर पानी में घुसकर जाते दिखे. एक शिक्षक ने कहा कि बीआरसी से प्रगति पत्र रिसीव करने के बाद वह मूल्यांकन कार्य के लिए तिलकेश्वर जा रहे हैं. कमर भर से ज्यादा पानी है. आगे नाव मिलती है कि नहीं मिलती है, पता नहीं क्या होगा. विद्यालय पहुंच पाएंगे कि जान से जाएंगे कहना मुश्किल है.

वहीं कमर भर पानी में घुसकर स्कूल जाने वाले एक और शिक्षक ने कहा, "हम लोग भी स्कूल जा रहे हैं. पानी भर गया है. अब देखते हैं क्या होता है नहीं होता है. स्कूल तो जाना जरूरी है क्योंकि बिहार सरकार ने बाढ़ में छुट्टी नहीं दी है इसलिए स्कूल तो जाना ही है क्योंकि मोबाइल से हाजिरी बनती है. तिलकेश्वर में मूल्यांकन कार्य के लिए प्रतिनियुक्ति हुई है."

सरकार की तरफ से ना व्यवस्था ना छुट्टी दी गई

मूल्यांकन के लिए जाने वाले शिक्षकों ने सरकार को कोसा. एक शिक्षक ने कहा कि वह प्राथमिक विद्यालय ओरथुआ जा रहे हैं. पानी बहुत उफान पर है. हम लोगों को सरकार की तरफ से नाव की व्यवस्था नहीं की गई है. न सरकार हम लोगों को छुट्टी दे रही है. हम लोगों को पानी में बहुत दिक्कत हो रही है. एक और शिक्षक घनश्याम भारती ने कहा कि वह भी प्राथमिक विद्यालय ओरथुआ जा रहे हैं. जाने की कोई सुविधा नहीं है. किसी तरह जा रहे हैं. डूबेंगे कि क्या होगा इसका भी पता नहीं है. जाने के लिए कोई व्यवस्था आदि नहीं है. अब सोशल मीडिया पर शिक्षकों का यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: सीतामढ़ी और शिवहर में कैसे हैं हालात? उफान पर नदियां, तटबंध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget