एक्सप्लोरर

BPSC Teacher Exam: किसी ने स्टेशन पर बिताई रात, किसी ने बैठे-बैठे सुबह का किया इंतजार, वायरल VIDEO देखें

Bihar Teacher Exam: राजधानी पटना ही नहीं बल्कि यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिखे हैं. भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में समस्या आई है.

पटना: बिहार में एक लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षकों के लिए आज से परीक्षा शुरू हो गई है. आज पहला दिन है. 25 और 26 अगस्त को भी परीक्षा ली जाएगी. आठ लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने वाले हैं. सबसे बड़ी बात है कि बाहर से भी अभ्यर्थी आए हैं. ऐसे में परीक्षा से एक दिन पहले पटना पहुंचे अभ्यर्थियों की फजीहत हो गई. किसी को होटल में कमरा नहीं मिला तो किसी ने बैठकर रात गुजारी और सुबह का इंतजार किया. वहीं जिसे स्टेशन पर जगह मिल गई वह प्लेटफॉर्म पर ही सो गया. पटना जंक्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यानी बुधवार (23 अगस्त) की शाम से पटना जंक्शन पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे. स्टेशन पर जब ट्रेन आई तो पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी दिख रहे हैं.

नीचे देखें पटना जंक्शन का ये वायरल वीडियो

वायरल वीडियो पर आरपीएफ के एएसआई केके सिंह ने कहा कि पटना रेलवे स्टेशन पर रात में शिक्षक अभ्यर्थियों की भीड़ नहीं उमड़ी थी. हर दिन जितने लोग दिखते हैं उतने ही थे. सब नॉर्मल था. जो वीडियो वायरल हो रहा है शिक्षक अभ्यर्थियों का वह भीड़ रेलवे स्टेशन पर नहीं थी. वीडियो पूराना हो सकता है.

पटना के अलावा बाकी जिलों में समस्या

राजधानी पटना ही नहीं बल्कि यही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी दिखे हैं. भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में भी अभ्यर्थियों को होटल या गेस्ट हाउस मिलने में समस्या हुई. जो ट्रेन से आया वो स्टेशन पर और जो बस से आया उसने बस स्टैंड पर ही रात गुजार ली. बता दें कि परीक्षा के लिए प्रदेश में 850 के आसपास सेंटर बनाए गए हैं. लाखों की संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

BPSC Teacher Exam: किसी ने स्टेशन पर बिताई रात, किसी ने बैठे-बैठे सुबह का किया इंतजार, वायरल VIDEO देखें

जहां जगह वहां दाम अधिक

भीड़ का अंदाजा इससे लगा लें कि स्टेशन और बस अड्डों को देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि किसी मेले की भीड़ है. ट्रेनें, बसें सभी फुल. वहीं जहां होटल या गेस्ट हाउस में कुछ कमरे खाली थे तो अभ्यर्थियों से रहने के लिए अधिक दाम मांगे जा रहे थे. ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने स्टेशन और बस अड्डा पर ही रहना बेहतर समझा.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Exam: देने जा रहे शिक्षक भर्ती की परीक्षा तो जान लें BPSC की गाइडलाइन, गड़बड़ की तो नहीं दे पाएंगे एग्जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget