एक्सप्लोरर

बिहार: दारोगा हत्याकांड में थानाध्यक्ष और SI की भूमिका संदिग्ध, SP ने दोनों को किया निलंबित

सूत्रों की मानें तो घटना के दिन शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए दारोगा दिनेश राम बाइक से निकले थे और उनके पीछे थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद जीप से निकले थे. लेकिन किसी कारण से थानाध्यक्ष बीच में ही रुक गए थे.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों शराब कारोबारियों द्वारा दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है. जांच के दौरान पूरे मामले में मेजरगंज थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद और एसआई राजा अहमद की भूमिका संदिग्ध पायी गयी है.

इस बात के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन पर तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं. इधर, मामले को तूल पकड़ता देख एसपी अनिल कुमार ने थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद और अवर निरीक्षक राजा अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सवालों के घेरे में थानाध्यक्ष

मिली जानकारी अनुसार घटना के दिन से ही थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद सवालों के घेरे में थे. उनके आलावा एसआई राजा अहमद को लेकर भी तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं. ऐसे में एसपी ने सदर डीएसपी को पूरे मामले की जांच करने के साथ ही मामले में थानाध्यक्ष और एसआई की भूमिका और लापरवाही की जांच करने के आदेश दिए थे.

डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई

इसी क्रम में रविवार को डीएसपी ने जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी. रिपोर्ट में राजदेव प्रसाद और राजा अहमद की भूमिका पर सवाल खड़ा किए गए थे, इसी आधार पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है. हालांकि, एसपी ने जारी आदेश में फिलहाल निलंबन के कारणों का उल्लेख नहीं किया है.

बीच में ही रुक गए थानाध्यक्ष

सूत्रों की मानें तो घटना के दिन शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए दारोगा दिनेश राम बाइक से निकले थे और उनके पीछे थानाध्यक्ष राजदेव प्रसाद जीप से निकले थे. लेकिन किसी कारण से थानाध्यक्ष बीच में ही रुक गए थे. वे शराब कारोबारी के ठिकाने पर समय से नहीं पहुंच सके. ऐसे में कम पुलिस बल का फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी ने दारोगा दिनेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी थी. सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आई है.

यह भी पढ़ें -

Bihar School Reopen: आज से खुले कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल, 50% छात्रों को आने की अनुमति बिहार चुनाव के बाद LJP ने की पहली बड़ी बैठक, अब चिराग पासवान के सामने है ये चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget