एक्सप्लोरर

बिहार: राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुशील मोदी कल करेंगे नामांकन दाखिल , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत ये नेता भी रहेंगे मौजूद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कल यानि बुधवार को दोपहर 12.30 बजे राज्यसभा उपचुनाव के लिए बतौर एनडीए उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

पटना : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कल यानि बुधवार को दोपहर 12.30 बजे राज्यसभा उपचुनाव के लिए बतौर एनडीए उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पटना कमिश्नर के कार्यालय में नॉमिनेशन की इस प्रक्रिया के दौरान इनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी के साथ हम पार्टी के अध्य्क्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी समेत बड़ी संख्या में विधायक और विधान पार्षद भी शामिल रहेंगे. बताते चलें कि एलजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान की निधन के बाद से खाली हुई सीट के लिए यह उपचुनाव हो रहा है. साल 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद दिवंगत राम विलास पासवान एनडीए की ओर से राज्यसभा के लिए बिहार से भेजे गए थे. नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे टर्म में राम विलास पासवान को केन्द्र सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी. ऐसे में चर्चा इस बात की भी तेज है कि ये पद सुशील मोदी को मिल सकती है. इधर दूसरी ओर बिहार चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी महागठबंधन इस बार राज्यसभा में भी दावेदारी ठोक सकती है और इसके लिए श्याम रजक को उम्मीदवार बनाए जाने की भी चर्चा जोरों पर है. बताते चलें कि श्याम रजक नीतीश सरकार में जेडीयू की तरफ से कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं मगर इस बार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पाला बदलकर आरजेडी में शामिल हो गए थे. हालांकि श्याम रजक ने जिस कारण दल बदल की थी वो मकसद आरजेडी की ओर से भी विधान सभा में पूरी नहीं हो सकी उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिल सका. श्याम रजक अपनी परंपरागत सीट फुलवारी शरीफ से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन वो सीट वाम दल के खाते में जाने से रजक चुनाव लड़ने से वंचित रह गए थे.सूत्रों की माने तो श्याम रजक के साथ हुई इस ज्यादती की भरपाई करने के लिए आरजेडी उन्हें राज्यसभा भेजने की जुगत में लगी है वैसे आरजेडी के सूत्रों की माने तो आरजेडी पहले दिवंगत राम विलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को समर्थन देने को इसलिए तैयार थी क्योंकि वो एक दलित चेहरा थीं लेकिन चिराग पासवान के इनकार के बाद आरजेडी ने अपने खेमे से दलित चेहरे श्याम रजक पर दांव लगा दिया है.अब इस पारी में जीत हार तो 14 दिसंबर को तय होगी लेकिन महागठबंधन के इस कदम ने इतना तो साफ कर दिया है कि एनडीए की हर राह में अपनी दावेदारी ठोंकने से ये कभी पीछे नही रहेंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’
हथकड़ी लगे हाथों में संविधान की किताब लेकर बोले राजेश राम, ‘ज्ञानेश कुमार ने कराई वोट चोरी’

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Embed widget