एक्सप्लोरर

UPSC ESE 2024: बिहार के अंकित आनंद ने UPSC परीक्षा में मारी बाजी, सिविल इंजीनियरिंग वर्ग में हासिल की 7वीं रैंक

Bihar News: इस सफलता से पहले अंकित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है. 

Ankit Anand Got Seventh Rank In UPSC ESE: यूपीएससी के जरिए आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ईएसई) 2023 में अंकित आनंद ने शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. अंकित ने सिविल इंजीनियरिंग वर्ग में सातवीं रैंक प्राप्त की है, जो उनके अथक परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है. उनके इस सफलता पर पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है. 

NHAI में उप प्रबंधक के पद पर थे कार्यरत

अंकित आनंद सुपौल जिले के वार्ड नंबर 8, जिला परिषद रोड के रहने वाले मनोज कुमार सिंह और दर्शना सिंह के पुत्र हैं. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से परिवार, मित्र और शहरवासी बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं. अंकित की प्रारंभिक शिक्षा सुपौल में ही हुई थी, इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली के फिटजी संस्थान से पूरी की. इसके बाद यादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता से बीटेक और आइआइटी दिल्ली से एमटेक की डिग्री हासिल की. इस सफलता से पहले अंकित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. उनके इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों के जरिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है.

7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगा इंटरव्यू

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) का शेड्यूल जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं. यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू सात अक्टूबर से छह नवंबर तक दो शिफ्ट यानी सुबह 9 बजे और दोपहर एक बजे आयोजित किए जाएंगे. इंटरव्यू राउंड के लिए कुल 617 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

ये भी पढ़ेंः OMG: बिहार में पटरी से उतर कर खेत में चलने लगा रेल इंजन, देखकर लोग बनाने लगे VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget