एक्सप्लोरर

बिहार: दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी ठोकर, छोटे भाई की मौत, बड़े भाई की हालत गंभीर

छातापुर भीमपुर थाना से उत्तर जीवछपुर मिल चौक के निकट एसएच 91 पर हुए सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

सुपौल: छातापुर भीमपुर थाना से उत्तर जीवछपुर मिल चौक के निकट एसएच 91 पर हुए सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बड़ा भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार भीमपुर वार्ड 8 निवासी चंद्रकांत कामेत का 14 वर्षीय पुत्र गोपी कुमार अपने बड़े भाई नीतीश कुमार के साथ साइकिल से दूध लेने जीवछपुर जा रहा था, इसी क्रम में मिल चौक के समीप एसएच 91 पर छातापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात स्कार्पियो की चपेट में आ गए. स्कार्पियो की चपेट में आने से दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए, मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने दोनों जख्मी भाइयों को आनन फानन में नरपतगंज पीएचसी पहुंचाया जहां मौजूद डॉक्टरों गोपी कुमार को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसके बड़े भाई का इलाज शुरू किया गया.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया.मृतक की मां ललिता देवी व पिता के अलावे अन्य सभी भाई बहनों का भी रोरो कर बुरा हाल है.मृतक मध्य विद्यालय भीमपुर के आठवीं कक्षा का छात्र था. पढ़ाई के साथ अन्य कामों में भी वह काफी होनहार था.घटना के उपरान्त पीड़ित परिवार के समर्थन में मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने एसएच 91 को जाम कर प्रदर्शन किया फिर थानाध्यक्ष और लोगों के समझाने बुझाने के बाद वे शांत हुए. हांलाकि अंचलाधिकारी द्वारा भी फोन के माध्यम से लोगों को सरकारी मुआवजे दिलाये जाने का भरोसा दिलाया गया.

इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है वहीं अज्ञात वाहन मालिक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की प्रक्रिया की जा रही है. इस सन्दर्भ में छातापुर सीओ ने कहा कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
LIVE: राहुल गांधी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक बोले - जारी रहेगी भूख हड़ताल
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget