एक्सप्लोरर

Bihar School New Timing: 'बिहार में 10 से 4 ही चलेगा स्कूल, लेकिन...', केके पाठक ने शिक्षकों से अब क्या कहा?

KK Pathak News: केके पाठक ने शुक्रवार को कटिहार का दौरा किया. मूसापुर प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को उन्होंने संबोधित किया और अपील की.

कटिहार: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (ACS KK Pathak) ने अब कह दिया है कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक ही स्कूल चलेगा, लेकिन शिक्षकों से उन्होंने अपील भी की है. दरअसल, शुक्रवार (23 फरवरी) को केके पाठक कटिहार पहुंचे थे. मूसापुर प्रखंड शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग ले रहे शिक्षकों को उन्होंने संबोधित किया.

इस दौरान केके पाठक ने कहा कि सरकार ने तो फैसला कर लिया है. अब तो 10 से 4 तक स्कूल होंगे, लेकिन आप लोग (शिक्षक) 10 बजे के थोड़ा पहले आइए और चार बजे के कुछ देर बाद जाइए. केके पाठक ने कहा कि जो कमजोर बच्चे हैं उस पर जरूर ध्यान दें. उन्होंने साफ कहा कि अगर आठवीं का बच्चा एक पन्ना भी नहीं पढ़ पा रहा है तो सोचने की जरूरत है. ये तो हिंदी की बात है. गणित और विज्ञान की बात ही छोड़िए.

50 फीसद बच्चे अपनी कक्षा के अनुसार दक्ष नहीं

केके पाठक ने कहा कि लगभग 50 फीसद बच्चे अब भी अपनी कक्षा के अनुसार दक्ष नहीं हैं. ऐसे में अगर शिक्षक 10 से 4 बजे तक विद्यालय में पठन-पाठन कार्य से जुड़े रहने के बाद विद्यालय शुरू होने के कुछ देर पहले और विद्यालय छुट्टी होने के कुछ देर बाद तक अपने विद्यालयों के कमजोर छात्र-छात्राओं को मिशन दक्ष के माध्यम से विशेष रूप से शिक्षा दें तो आने वाले दिनों में बेहतर परिणाम आ सकता है.

अपर मुख्य सचिव केके पाठक गुरुवार (22 फरवरी) की देर रात कटिहार पहुंचे थे. आज शुक्रवार को उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद लगभग आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण भी किया. दौरे के दौरान शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारियों के साथ कटिहार जिला अधिकारी रवि प्रकाश भी मौजूद रहे.

बता दें कि एसीएस केके पाठक ने स्कूलों का समय 9 से 5 कर दिया था. इसको लेकर सदन में भी खूब बवाल हुआ. इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि वह इस पर बात करेंगे. उन्होंने सदन में स्कूलों का समय 10 से 4 बजे तक ही रखने की बात कही थी. हालांकि शिक्षा विभाग ने यह आदेश नहीं निकाला कि 10 बजे से चार बजे तक स्कूल चलेंगे. अब कटिहार में केके पाठक ने कहा है कि शिक्षक कुछ देर पहले आ जाएं और कुछ देर बाद जाएं.

यह भी पढ़ें- JDU नेता नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए, पंक्ति सुनाते हुए कह गए बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget