एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर में लंच के समय नहाने चले गए तीन छात्र, दो की डूबने से मौत, एक को ग्रामीणों ने बचाया

Three Students Drowned in Samastipur Bihar: दोनों छात्र अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे. डूबने के दौरान शोर सुनकर खेत में काम कर रहे लोग दौड़े लेकिन दो छात्रों को नहीं बचाया जा सका.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार को तीन छात्र डूब गए. दो की मौत हो गई जबकि एक छात्र को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया. मृत छात्रों की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका गांव निवासी उदय कुमार गिरि के पुत्र गोलू कुमार (13 वर्ष) और दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर वार्ड संख्या दो निवासी संजीत महतो के पुत्र संजीव कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया.

खेत में काम करने वालों ने सुनी आवाज

घटना की सूचना मिलते ही दारोगा अश्वथामा अन्य जवान के साथ पहुंचे. हादसे को लेकर बताया जाता है कि दोनों छात्र अपने एक अन्य दोस्त के साथ लंच के समय स्कूल से निकलकर पीछे गोही चौर में बने तालाब में नहाने चला गए. नहाने के क्रम में दोनों गहरे पानी में जाकर डूबने लगे. छात्रों के चीखने की आवाज सुनकर खेत में काम रहे लोगों ने सभी को पानी में डूबता देख उसे बचाने की जद्दोजहद में जुट गए. तीनों को जब तक पानी से बाहर निकाला गया तब तक दो की मौत हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के मंत्री की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजे गए बिजेंद्र प्रसाद यादव

अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे दोनों छात्र

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है. बताया जाता है कि दोनों छात्र अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे. गोलू मध्य विद्यालय पचपैका में आठवीं कक्षा में पढ़ता था जबकि संजीव डॉ. राम मनोहर उच्च विद्यालय पचपैका में 10वीं कक्षा का छात्र था. दोनों होनहार छात्र थे. मौत की सूचना मिलते ही तालाब किनारे परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

यह भी पढ़ें- In Pics: कैमरे की नजर से देखें दिल्ली में क्या कर रहे हैं नीतीश कुमार, हाथ में गुलदस्ता और सामने 'मिशन 2024'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget