एक्सप्लोरर

Samastipur Firing: बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, दो कैदियों को मारी गोली, पेशी के लिए आए थे

Samastipur Court Campus Firing: गोली चलाने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए. दोनों कैदियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई.

समस्तीपुर: गोलियों की तड़तड़ाहट से शनिवार (26 अगस्त) को समस्तीपुर कोर्ट परिसर गूंज उठा. बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो कैदियों को गोली मार दी. विचाराधीन कैदी प्रभात चौधरी और प्रभात तिवारी को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था. इसी दौरान गोली मार दी गई. गोली चलने के बाद अफरातफरी मच गई. दोनों कैदियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं गोली चलाने वाले बदमाश मौके से फरार हो गए. समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर की पूरी घटना है.

कैदी प्रभात चौधरी के जांघ में गोली लगी है. दूसरे कैदी के हाथ में गोली लगी है. दोनों पेशी के लिए आए थे. घटना के बाद कैदी के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलने के बाद नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस सहित डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची. मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, एसपी विनय तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे. अस्पताल जाकर पूछताछ की.

Samastipur Firing: बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, दो कैदियों को मारी गोली, पेशी के लिए आए थे

गोली मारने के लिए चार की संख्या में आए थे बदमाश

घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार शराब मामले में दोनों कैदी बंद थे. शनिवार की सुबह जब पेशी के लिए इन्हें पुलिस लेकर पहुंची तो चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने प्रभात चौधरी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसमें एक गोली उसके जांघ में और एक गोली दूसरे कैदी के हाथ में लग गई. घटना के बाद सभी बदमाश कोर्ट परिसर में लगभग 30 से 40 मीटर पैदल चलते हुए मेन गेट से भाग निकले.

सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का हुआ गठन

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि कुछ दिन पहले एक कुख्यात शराब माफिया प्रभात चौधरी को छह महीने की कड़ी मशक्क्त के बाद एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था. इसी केस की सुनवाई चल रही थी. आज उसका उपस्थापन था. इसी क्रम में चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने प्रभात चौधरी को टारगेट करके फायरिंग की. उसके पैर में गोली लगी है. उसके साथ एक दूसरे व्यक्ति को भी गोली लगी है. सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है. बदमाशों की पहचान कर ली गई है.

यह भी पढ़ें- Bettiah News: बेतिया में फॉर्म को लेकर स्कूल बना रणक्षेत्र, शिक्षक और बच्चे भिड़े, ईंट-पत्थर चले, कई छात्र घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget