एक्सप्लोरर

Bettiah News: बेतिया में फॉर्म को लेकर स्कूल बना रणक्षेत्र, शिक्षक और बच्चे भिड़े, ईंट-पत्थर चले, कई छात्र घायल

Teachers Students Fight in Bettiah: पूरा मामला मझौलिया प्रखंड के बरवा का है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है.

बेतिया: शिक्षक कोष के एक फॉर्म को लेकर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक और बच्चे भिड़ गए. स्कूल में फॉर्म नहीं मिल रहा था तो बच्चों से पूछताछ हो रही थी. कहा जा रहा है कि शिक्षक अमित राम बच्चों को फॉर्म को लेकर बेवजह डांट रहे थे जिसका विरोध छात्र-छात्राओं ने किया. इस पर नाराज शिक्षक ने छात्रों की पिटाई की. हेड मास्टर अनामुल हक ने विरोध किया तो शिक्षक और हेडमास्टर में भी विवाद शुरू हो गया. पूरा मामला मझौलिया प्रखंड के बरवा का है. शुक्रवार (25 अगस्त) को यह घटना हुई जिसके बाद आज शनिवार (26 अगस्त) को परिजन स्कूल भी पहुंचे और शिक्षक को निलंबित करने के लिए कहने लगे.

सरकारी विद्यालय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. विद्यालय परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. कई बच्चों के घायल होने की सूचना है. शिक्षक स्थानीय गांव का ही है. ऐसे में अमित राम ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दे दी. उसके परिजन स्कूल में लाठी-डंडे लेकर स्कूल में घुस गए. हेडमास्टर के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पीटने लगे. इसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चलाए गए.

Bettiah News: बेतिया में फॉर्म को लेकर स्कूल बना रणक्षेत्र, शिक्षक और बच्चे भिड़े, ईंट-पत्थर चले, कई छात्र घायल

सूचना के बाद पहुंची मझौलिया थाना की पुलिस

इस घटना के चलते करीब दो से तीन घंटे तक स्कूल में अफरातफरी का माहौल  रहा. सूचना मिलने के बाद मझौलिया थाने की पुलिस पहुंची. मामले को शांत कराया. करीब 10 से 12 लोगों का पीएचसी में इलाज चल रहा है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षक अमित राम के लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की. विद्यालय में रखा कुर्सी-टेबल टूट गया.

शनिवार को आक्रोशित छात्रों के साथ-साथ परिजन विद्यालय पहुंचे. आरोपी शिक्षक अमित कुमार राम को निलंबित और तुरंत गिरफ्तार के लिए विद्यालय परिसर में बवाल करने लगे. सूचना पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार और शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार भी विद्यालय पहुंचे. सबको समझाया.

शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई शुरू

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है. उसे निलंबित कर दिया जाएगा. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शिक्षक सहित उनके परिजनों को भी प्रधानाध्यापक द्वारा नामजद किया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बांका में मामी पर आया भांजे का दिल, 4 साल साथ रहा, फिर दादा के साथ मिलकर कर दिया डबल मर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान के साथ वज्रपात की संभावना
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
बिहार के सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 10 हजार, करना होगा ये काम
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
तेजस्वी पर गिरिराज का पलटवार, बोले- ये चारा चोर का बेटा बोल रहा है
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव
बिहार में सड़कों पर उतरे CDPO, मंत्री के आवास का किया घेराव

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget