एक्सप्लोरर

Bihar News: बारात आते ही प्रेमी संग भागी दुल्हन, फिर साली से हुई दूल्हे की शादी, समस्तीपुर में गजब हुआ

Samastipur News: शुक्रवार की देर रात निकली बारात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर पहुंची. इसके बाद लड़की गांव के ही युवक के साथ भाग गई. बाद में परिजनों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई.

Samastipur Unique Marriage: शादी के लिए जैसे ही बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची वैसे ही दुल्हन शौच के बहाने अपने प्रेमी के साथ भाग गई. मामला बिहार के समस्तीपुर का है. दुल्हन के भागने की जानकारी जैसे ही लड़की वालों को हुई तो उन्होंने अपनी इज्जत बचाने के लिए दुल्हन की छोटी बहन से लड़के की शादी कराई और विदा कर दिया. यह अजब-गजब घटना शुक्रवार (21 जून) को हुई है.

...और फिर पुलिस को दी गई सूचना

पूरा मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. शुक्रवार की देर रात निकली बारात धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर पहुंची. वहीं दुल्हन शौच के बहाने घर से निकलकर गाछी (बगीचा) में मौजूद अपने प्रेमी के साथ भाग गई. छोटी लड़की को विदा करने के बाद प्रेमी के साथ भागी बड़ी लड़की के बारे में घर के लोगों ने विभूतिपुर थाने की पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने भागी दुल्हन को थाने लाकर उससे पूछताछ की.

रोसड़ा के पाबड़ा गांव से पहुंची थी बारात

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात रोसड़ा थाना क्षेत्र के पाबड़ा गांव से बारात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंची. लड़की पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी. जैसे ही बारात पहुंचने की जानकारी मिली कि लड़की घर से शौच करने के बहाने निकल गई और गांव के ही अपने प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई. परिजन लड़की को खोजते रहे लेकिन कहीं नहीं मिली. बाद में लड़की पक्ष के लोगों थाने में आवेदन देकर संबंधित कथित प्रेमी युवक पर कार्रवाई करने की मांग की.

इस पूरे मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष सह अपर थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि लड़की के लापता होने की जानकारी रात में मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. सुबह 112 की टीम ने लड़की को बरामद कर लिया. आवश्यक पूछताछ की गई है.

यह भी पढ़ें- बिहार में गिर रहे पुल पर नीतीश कुमार क्या कहेंगे ये तेजस्वी यादव ने पहले ही बता दिया, दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget