एक्सप्लोरर

Rohtas Murder: रोहतास में महिला डांसर की हत्या, परिजन बोले- मोबाइल देने के लिए किसी ने बुलाया और...

Bihar Crime News: घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार के पास की है. हत्या का आरोप महिला के पति आदित्य पर है जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Female Dancer Shot Dead in Rohtas: रोहतास में एक महिला डांसर की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है. परिजनों का कहना है कि गोली मारकर हत्या की गई है. हालांकि पुलिस अभी इस बात से इनकार कर रही है. डीएसपी दिलीप कुमार का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुहार के पास की है.

घटना को लेकर सोमवार (30 सितंबर) की रात आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर दिया. महिला डांसर आरती कुमार की उम्र 20 साल के आसपास बताई जा रही है. वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर की रहने वाली थी. घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बेहोशी की हालत में मिली थी आरती... फिर मौत

घटना के संबंध में उसके परिजनों ने बताया कि किसी ने उसे कॉल कर मोबाइल देने के लिए बुलाया था. इसके बाद हत्या कर दी गई. उधर भाई ने आरोप लगाया कि आदित्य (पति) के साथ आरती जाने के लिए तैयार नहीं थी. उसे जबरन ले जाया गया. रविवार को दोनों साथ गए. सोमवार को आरती मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव के बाहर बेहोशी की हालत में पाई गई. स्थानीय लोगों ने उसे जमुहार अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से डॉक्टरों बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. रास्ते में ले जाते समय आरती की मौत हो गई.

परिजनों ने की आदित्य की गिरफ्तारी की मांग

आरती की मौत के बाद परिजनों ने सासाराम पोस्ट ऑफिस चौक को जाम कर हंगामा करते हुए आदित्य की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सासाराम डीएसपी दिलीप कुमार पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझाया और जाम को हटवाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

डीएसपी दिलीप कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है. हत्या के आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. घटना के बाद से आरोपित आदित्य फरार है.  वह भोजपुर जिले के तेतरी गांव का रहने वाला है. परिजनों का कहना है कि आरती का चार महीने का एक बेटा है. उसके भविष्य की अब चिंता सता रही है.

यह भी पढ़ें- JDU की 'THE END' वाली स्क्रिप्ट! ना दल रहेगा ना नीतीश कुमार... प्रशांत किशोर के दावे से उठा सियासी तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget