एक्सप्लोरर

रोहतास में ट्रक से टकराई बस, 3 की मौत, 15 घायल, राजस्थान से पिंडदान के लिए गया जा रहे थे लोग

Road Accident: चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में यह हादसा हुआ है. घायलों को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Rohtas Bus Accident: रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद में सोमवार (30 सितंबर) की सुबह एनएच पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 के आसपास लोग घायल हुए हैं. बस में करीब 45 लोग सवार थे. बस में सवार यात्री राजस्थान के झालावाड़ जिले से चले थे और पिंडदान के लिए बोधगया जा रहे थे. इसी दौरान रोहतास में एक खड़े ट्रक से बस टकरा गई. घायलों में करीब आठ महिलाएं हैं.

घायलों को तुरंत सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान गोवर्धन सिंह, राजेंद्र सिंह, और बाला सिंह के रूप में की गई है. इनकी उम्र 40 से 45 साल के आसपास होगी. ये सभी आपस में रिश्तेदार थे. हादसे की सूचना मिलते ही चेनारी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत बचाव के कार्य में जुट गई.

हादसे के वक्त तेज थी बस की गति

एनएच के एक अधिकारी निखिल कुमार पटेल ने बताया कि हो सकता है कि बस के चालक को नींद आ गई होगी और यह हादसा हो गया. कहा कि हादसे के समय बस की गति तेज थी, और ड्राइवर ने खड़े ट्रक को नहीं देखा. उधर सदर अस्पताल से मिली रिपोर्ट के अनुसार घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है. उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकों की एक टीम लगी है. जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है.

उधर घटना के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में राजस्थान से गया के लिए जा रहे बस में सवार एक व्यक्ति गंगा सिंह ने बताया कि हादसे में घायल और मृतक सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं. बस वाले ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. तीन लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि वे लोग पिंडदान के लिए गया जी जा रहे थे. राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: सीतामढ़ी और शिवहर में कैसे हैं हालात? उफान पर नदियां, तटबंध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget