एक्सप्लोरर

Lalu Yadav: रोहतास पहुंचे लालू यादव तो JCB से कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल, CM नीतीश की यात्रा पर फिर कह दी बड़ी बात

Rohtas News: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा पर जा रहे हैं, उन्हें यात्रा पर निकलने दीजिए. उन्होंने इसे लेकर सीएम पर तंज भी कसा.

Lalu Prasad Yadav In Rohtas: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) रविवार को रोहतास के दावथ प्रखंड स्थित बभनौल अड्डा पहुंचे. यहां उन्होंने काबुल खां के घर में आयोजित पारिवारिक समारोह में भाग लिया. उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी थे. लालू यादव के आगमन से पूरे इलाके में हलचल मच गई और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन पर जेसीबी से फूलों की बरिश की गई. 

45 मिनट तक समारोह में शामिल रहे लालू 

लालू यादव लगभग 45 मिनट तक समारोह में शामिल रहे और इसके बाद पटना लौटने के लिए उनका काफिला रवाना हो गया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 'प्रगति यात्रा' पर जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि "उन्हें यात्रा पर निकलने दीजिए. वह इसी तरह यात्रा पर निकलते रहते हैं, इसका कोई खास मायने नहीं है."

लालू यादव के पहुंचने पर रोहतास में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी थी, खासकर लालू यादव के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उन्हें घेरे में ले रखा था और कार्यकर्ताओं से दूरी बनाए रखने की अपील की गई थी. इसके बावजूद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और लालू यादव ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.

कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश से स्वागत किया

इससे पहले सड़क मार्ग से पहुंचे आरजेडी चीफ लालू यादव को देख कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया. इस मौके पर जिले के सभी आरजेडी विधायक मौजूद थे, जिनमें बक्सर के आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह, दिनारा के विधायक विजय मंडल, सासाराम के विधायक राजेश कुमार गुप्ता, करगहर के कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा और जगदीशपुर के विधायक शामिल थे. बता दें कि तबीयत खराब होने के बावजूद लालू यादव कुछ खास समारोह और कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और राजनीति में भी लगातार सक्रिय हैं. 

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav: 'वादों' के जरिए चुनाव के पूर्व सीमांचल को साधने की कोशिश, क्या है RJD की रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget