एक्सप्लोरर

Bihar: शहाबुद्दीन परिवार और RJD में आई लंबी दरार! राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाए जाने के बाद हिना शहाब ने दिया बड़ा बयान

Hina Shahab: पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब से आरजेडी ने पूरी तरह किनारा कर लिया है. गोपालगंज में हारने के बाद आरजेडी ने उनके कुनबे से दूरियां बना ली हैं.

सीवान: सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन (Mohammad Shahabuddin) की पत्नी हिना शहाब से आरजेडी ने पूरी तरह दूरियां बना ली है. आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हिना को हटा दिया गया है. लालू यादव के द्वारा बनाई गई 81 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की सूची से हिना को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. एक समय था जब लालू यादव मो. शहाबुद्दीन से सलाह मशवरा करके किसी भी कार्य को करते थे. आज उनके कुनबे से पूरी तरह दूरियां बना ली है. इधर, सूची से हटाए जाने के बाद रविवार को इस मामले पर हिना का बड़ा बयान आया है. हिना शहाब (Hina Shahab) ने कहा है कि मुझे ये पद कभी चाहिए भी नहीं था. न तो मैं किसी मीटिंग में गई और न ही मुझसे पूछ कर ये पद दिया गया था. जब पद वापस लिया गया तब भी मुझसे कुछ नहीं पूछा गया.

आरजेडी और हिना शहाब के बीच बढ़ती दूरियां

मो. शहाबुद्दीन जब जेल गए थे उसी वक्त से उनकी पत्नी हिना शहाब को आरजेडी ने पार्लियामेंट्री बोर्ड की सूची में रखा था. अब ऐसा लग रहा कि गोपालगंज का उपचुनाव आरजेडी के हारने के बाद से ही हिना शहाब को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची से बाहर कर दिया गया है. इसके बाद से उनके लोगों में काफी आक्रोश दिखाई देने लगा है. आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची से हिना शहाब को हटाने के बाद उनसे फोन पर बात की गई. जब उनसे पूछा गया कि आपको इस सूची से बाहर कर दिया गया है तो उनका उस पर सीधे-सीधे जवाब यह था कि हमको ये चाहिए ही नहीं था. पद जब दिया गया था तो भी हमसे नहीं पूछा गया  और जब लिया गया तब भी नहीं पूछा गया. हिना शहाब ने आगे कहा कि अभी हम इस पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते. देखा जाए तो हिना शहाब कुछ कहे या ना कहे, लेकिन उनके चाहने वालों में अंदर ही अंदर काफी आक्रोश है. यह आक्रोश ऐसा न हो कि गोपालगंज के उपचुनाव के बाद कुढ़नी उपचुनाव पर भी असर डाल दे.

कौन है हिना शहाब

हिना शहाब सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी है. कभी लालू यादव मो. शहाबुद्दीन से ही राय मशवरा लेकर टिकट का बंटवारा करते थे, लेकिन आज उनके नहीं रहने के कारण हिना शहाब को भी आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पार्लियामेंट्री बोर्ड की सूची से हटा दिया गया है. हिना शहाब 2009 में लोकसभा सीट सीवान से चुनाव लड़ीं. फिर 2014 में और फिर 2019 में लड़ीं, लेकिन लगातार तीनों चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें- VIDEO: 'देश का PM कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो' ...और ललन सिंह के सामने CM ने झुका दिया सिर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget