एक्सप्लोरर

VIDEO: पटना में BJP की पूर्व MLA ने युवक की दनादन चप्पल से की पिटाई, बोले तेज प्रताप- ये है असली...

Asha Sinha: पटना में एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें बीजेपी की पूर्व महिला विधायक खुलेआम सड़क पर एक युवक को चप्पल से पीटती नजर आ रही हैं.

Patna News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर एनडीए सरकार पर और खासकर बीजेपी पर लगातार हमला करते हैं. बीजेपी विधायक और नेताओं पर दादागिरी करने का आरोप लगाते हैं. अब एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी की पूर्व महिला विधायक खुलेआम सड़क पर एक युवक को चप्पल से पीटती नजर आ रही हैं.

बीजेपी नेता आशा देवी का वीडियो वायरल

इसे लेकर लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने सवाल खड़ा कर दिया है कि जंगलराज क्या है? उन्होंने इस वायरल वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर डाल दिया है. वीडियो बुधवार की दोपहर का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पटना के बेली रोड का यह नजारा है, जहां दानापुर की पूर्व बीजेपी विधायक रही आशा देवी अपने समर्थकों के साथ जा रही थीं कि एक युवक की कार उनकी गाड़ी से सट गई.

इसके बाद उनके समर्थकों ने कार सवार दो युवकों को जमकर पीटना शुरू कर दिया. इसमें दोनों युवक का सिर फुट गया और खून आने लगा. घायल युवक में एक आशा सिन्हा का बेटा भी है. बताया जा रहा है कि पहला हमला दूसरी तरफ से उन युवकों ने ही किया था, इसके बाद बीजेपी नेता के बेटे और खुद आशा सिन्हा ने कार सवार दो युवकों की जमकर पिटाई की. 

वहीं इस झगड़े पर आशा देवी के अंगरक्षक बीच बचाव करने लगे तो खुद आशा देवी अपने पैर से चप्पल निकाल कर युवक को पीटने लगीं. वीडियो वायरल होने पर तेज प्रताप यादव ने बीजेपी पर सीधे-सीधे हमला करते हुए उस वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट पर डाल दिया है.

तेजप्रताप ने फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा?

तेजप्रताप ने लिखा है, "ये है बिहार का असली जंगल राज. बीच सड़क अपने बॉडीगार्ड्स और गुंडे कार्यकर्ताओ के साथ आम नागरिकों के साथ मारपीट करती ये कोई और नहीं बल्कि बीजेपी की पूर्व विधायक आशा सिन्हा जी हैं. सत्ता की हनक ऐसी की राजधानी पटना में पुलिस के सामने ही छोटी सी बात पे ये इतनी आगबबूला हो गई कि खुद सड़क पर उतर जनता के साथ मारपीट करने लगीं, जिसमें दो लोगो का सिर भी फट गया. अफसोस तो इस बात की है कि पुलिस भी आरोपियों पर कारवाई करने की जगह उल्टा विधायिका जी के कहने पर पीड़ितों के खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज करवा दिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव को भेजा पटना के बेऊर जेल, NEET मामले में प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ का है आरोप
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget