एक्सप्लोरर

सिवान की सीट पर RJD ने खत्म किया सस्पेंस, लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी

RJD Candidate List:अवध बिहारी चौधरी को सिवान से RJD का प्रत्याशी घोषित किया गया है. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने उन्हें सिम्बल दे दिया है. बता दें सिवान सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी.

Bihar RJD Candidate List: बिहार में सभी लोकसभा सीटों पर NDA अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है. वहीं, इंडिया गठबंधन के भी लगभग प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो गया है. सिवान लोकसभा क्षेत्र इंडिया गठबंधन के तहत लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को मिला है. सिवान लोकसभा सीट पर राजद (RJD) की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था, जो कि अब खत्म हो चुका है.

बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर अवध बिहारी चौधरी को सिवान से RJD का प्रत्याशी घोषित किया है. लालू यादव और तेजस्वी यादव ने उन्हें सिम्बल दे दिया है. इस सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है.

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार महागठबंधन में RJD 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल 22 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी थी. सिवान सीट होल्ड पर थी, जहां अब अवध बिहारी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है.

सिवान में त्रिकोणीय होगा मुकाबला

सिवान लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा. NDA से जदयू से पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा की पत्नी विजय लक्ष्मी प्रत्याशी हैं. वहीं, RJD के पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं. 

कौन हैं अवध बिहारी चौधरी?

बता दें, अवध बिहारी चौधरी पहली बार साल 1985 में जनता दल के टिकट से विधायक बने थे. हालांकि, जब लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी का गठन किया तो चौधरी ने भी उनका साथ दिया. साल 2005 तक वह सिवान विधानसभा सीट से चुनाव जीतते आए और विधायक रहे. इस दौरान राबड़ी देवी की सरकार में उन्हें मंत्री पद भी दिया गया. अब आरजेडी ने लोकसभा चुनाव के लिए अवध बिहारी चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें पहली बार टिकट दिया है. 

बिहार लोकसभा चुनाव में मतदान की तारीख

मालूम हो, बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न किया जाएगा. 19 अप्रैल से लेकर एक जून के बीच ये सभी चरण पूरे होंगे.

पहला चरण : 19 अप्रैल 2024 को बिहार की 4 सीटों पर वोटिंग होगी.
दूसरा चरण : 26 अप्रैल 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा.
तीसरा चरण : 7 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा.
चौथा चरण : 13 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोटिंग होगी.
पांचवां चरण : 20 मई 2024 को बिहार की 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
छठवां चरण : 25 मई 2024 को बिहार की 8 सीटों पर मतदान किया जाएगा.
सातवां चरण : 1 जून 2024 को बिहार की 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar News: चुनाव में इस्तेमाल के मकसद से बनाए जा रहे थे हथियार! पुलिस ने ऐसे किया अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget