एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे पासवान समाज के लोग, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Dalit Army Workers: दलित सेन के कार्यकर्ताओं से पहले मंत्री चिराग पासवान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसी मुद्दे को लेकर मिले थे. अब दलित सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं.

Dalit Army Workers Protest In Patna: रामविलास पासवान की पुरानी विंग दलित सेना के कार्यकर्ताओं ने दफादार चौकीदार के आश्रितों को बहाली और दफादार चौकीदार की बहाली में प्रक्रिया पहले की तरह करने की मांग को लेकर मंगलवार (23 जुलाई) सड़क उतरे. आज विधानसभा घेराव के लिए कार्यकर्ता गांधी मैदान के कारगिल चौक से निकले थे, लेकिन जेपी गोलंबर पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया. काफी देर तक हंगामा करने के बाद अंत में पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया, जिसमें दलित सेना के एक कार्यकर्ता घायल हो गए.

क्या है दलित सेना के कार्यकर्ताओं की मांग?

कार्यकर्ताओं की मांग है कि दफादार चौकीदार की बहाली में 90% से ज्यादा पासवान समाज के लोग रहते हैं, लेकिन अब उसकी बहाली की प्रक्रिया जटिल कर दी गई है. उसे उसे समाप्त करके पहले की तरह बहाली किया जाए. साथ ही जो दफादार चौकीदार की जो आश्रित हैं, उनको भी बहाल किया जाए. यह मांग पासवान समाज के लोग काफी पहले से उठते रहे हैं.

कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसी मुद्दे को लेकर मिले थे और आज दलित सेना के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए. अपनी मांग को लेकर ये लोग विधानसभा का घेराव करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर सके. बीच में ही दलित सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई. पुलिस इन्हें रोकने लगी तो कार्यकर्ता विधानसभा जाने के लिए आगे बढ़ने लगे और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने इन पर लाठियां बरसा दीं, जिसमें एक बुजुर्ग कार्यकर्ता घायल हो गए उनके सिर से खून निकलने लगा, किसी तरह उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

पटना में पासवान समाज का जोरदार प्रदर्शन

बता दें आज मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में हंगामें का दिन रहा. सड़क से लेकर सदन तक बवाल मचा रहा. उधर सदन में मानसून सत्र के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर विपक्ष की विधानसभा में नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी होती रही तो इधर सड़क पर पासवान समाज के लोग अपनी मांगों के लेकर विधानसभा घेराव पर अड़े रहे और जोरदार प्रदर्शन किया. होम गार्ड अभ्यर्थी, दफादार चौकीदार, और पासवान समाज के लोगों ने पटना के कारगिल चौक पर जमकर हंगामा किया.

ये भी पढ़ेंः Union Budget 2024: बजट में बिहार के लिए हुए ऐलान पर उपेंद्र कुशवाहा ने की तारीफ, JDU की भी पहली प्रतिक्रिया आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget