एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: सदन में JPC की रिपोर्ट के पेश होने से पहले सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Waqf Amendment Bill JPC Report: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर जेपीसी की रिपोर्ट तीन फरवरी को पेश होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था. जेपीसी अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ कानून बनने से सभी को लाभ मिलेगा.

Waqf Amendment Bill JPC Report: वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर जेपीसी की रिपोर्ट आज (13 फरवरी) दोनों सदनों में पेश की जाएगी. इस पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यदि आप किसी भी बिल में क्षेत्र, समूह, वर्ग, धर्म या भाषा के खिलाफ कोई फैसला लेते हैं तो वह हमारे देश की संस्कृति व संविधान के खिलाफ होगा. संविधान के आधार पर कोई काम नहीं किया जाता है तो विरोध होगा. 

पप्पू यादव ने आगे कहा कि आपका बिल संविधान के अनुसार है और उसमें देशहित की बात की गई है तो उस पर जरूर समर्थन किया जाएगा लेकिन मैं समझता हूं जो बिल लाया जा रहा है वो बहुत जल्दबाजी में लाया जा रहा है. इस पर बहुत व्यापक चर्चा होने की आवश्यकता है.

लोकसभा-राज्यसभा के पटल पर रखी जाएगी रिपोर्ट

बता दें कि आज वर्तमान बजट सत्र के पहले चरण का अंतिम कामकाजी दिन है. इस दौरान वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर जेपीसी की रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा के पटल पर रखी जाएगी. लोकसभा की कार्यवाही सूची के अनुसार, जगदंबिका पाल विधेयक से संबंधित रिपोर्ट और साक्ष्यों का रिकॉर्ड सदन के पटल पर रखेंगे.

इससे पहले 30 जनवरी को संयुक्त संसदीय समिति की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सौंपी गई थी. समिति की 655 पुष्ठों वाली रिपोर्ट को बहुमत से स्वीकार किया गया था. इस रिपोर्ट में बीजेपी सांसदों की ओर से सुझाए गए सुझाव भी शामिल हैं. हालांकि विपक्षी सांसदों ने इसे असंवैधानिक करार दिया था. उन्होंने इसे वक्फ बोर्ड को बर्बाद करने वाला कदम बताया था.

बीजेपी सांसदों की तरफ से कहा गया कि अगस्त 2024 में लोकसभा में पेश किए गए विधेयक वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में आधुनिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का प्रयास करेगा. समिति ने बीजेपी सदस्यों की ओर से प्रस्तावित सभी संशोधनों को स्वीकार कर लिया था जबकि विपक्षी सदस्यों के संशोधनों को खारिज किया था. 

यह भी पढ़ें: बिहार में अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो कौन मारेगा बाजी, किसे होगा बड़ा नुकसान? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget