एक्सप्लोरर

बिहार: महंगाई के खिलाफ RJD कार्यकर्ताओं का पोस्टर वार, नीतीश कुमार पर लगाया अनदेखी का आरोप

पोस्टर वार के संबंध में आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है. पड़ोसी देशों में पेट्रोल के दाम कम हैं, तो यहां ऐसी क्या परिस्थिति है कि पेट्रोल के दामों को इतना बढ़ाया जा रहा है.

पटना: वित्तीय वर्ष 2021-22 की शुरुआत से ही पेट्रोल, डीजल, खाद्य तेल, दाल समेत अन्य रोजमर्रा के सामानों के दाम में वृद्धि दर्ज की गई है. महंगाई की वजह से आम जनता परेशान है. इधर, विपक्ष भी महंगाई को मुद्दा बनाकर लगातार सरकार को घेर रही है. इसी क्रम में गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. 

आरजेडी कार्यकर्ताओं का पोस्टर वार

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पटना की सड़कों पर महंगाई के मुद्दे पर सीएम नीतीश को घेरते हुए पोस्टर लगाए. पोस्टर के जरिए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने कहा, " आज जो लोग सत्ता में हुए बैठे हैं, जब वे विपक्ष में हुआ करते थे तो महंगाई के मुद्दे पर बार-बार सरकार को घेरते थे. लेकिन आज जब वह सरकार चलाने वाले हो गए हैं तो वह अपनी जिम्मेदारी को भूलकर महंगाई के ऊपर ध्यान नहीं दे रहे हैं."

आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बाकायदा सरसों तेल, रिफाइंड, अरहर दाल, मसूर दाल, चना दाल, पेट्रोल और डीजल के दामों को पोस्टर पर लिखते हुए सरकार पर कटाक्ष किया. पोस्टर जेम्स कुमार यादव, शिवेंद्र कुमार ताती, ओम प्रकाश, शेखर यादव और अरुण कुमार की ओर से लगाया गया है. 

आरजेडी कार्यकर्ता ने कही ये बात

पोस्टर वार के संबंध में आरजेडी के प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है. पड़ोसी देशों में पेट्रोल के दाम कम हैं, तो यहां ऐसी क्या परिस्थिति है कि पेट्रोल के दामों को इतना बढ़ाया जा रहा है. आज लोग पैदल चलना मुनासिब समझ रहे हैं. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जो महंगाई डायन लगती थी, वो क्या आज भौजाई लगने लगी है? 

भाई अरुण ने कहा कि देश में आजादी से पहले वाली स्थिति हो गई है. भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. ऐसे में  सरकार इस ओर ध्यान दे और महंगाई कम करे. ऐसा नहीं होने पर आरजेडी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. बता दें कि आरजेडी कार्यकर्ताओं से पहले बढ़ती महंगाई को लेकर नीतीश सरकार को घेरते हुए जाप कार्यकर्ताओं ने पटना शहर में भैंस मार्च किया था.

यह भी पढ़ें -

हाजीपुरः मायके वालों ने कार से की थी बेटी की विदाई, ससुराल आते ही बहू ने देखा रिक्शे का मुंह

बिहारः CM नीतीश पर विपक्ष ने कसा तंज, कहा- 16 साल से कुर्सी पर हैं फिर भी इलाज के लिए जा रहे दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget