एक्सप्लोरर

पटना में पोस्टर के जरिए लालू यादव परिवार पर प्रहार, कहा- 'सनातन के दुश्मनों को...'

Bihar Politics: पटना में आरजेडी दफ्तर के सामने पोस्टर लगाकर लालू यादव परिवार पर हमला बोला गया है. पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यदव और तेज प्रताप यादव की तस्वीर दिखाई दे रही है.

Bihar News: चुनावी साल में बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी है. एक तरफ एनडीए और महागठबंधन नेताओं में जहां जुबानी जंग तेज होने लगी है. वहीं दूसरी ओर पोस्टर वार भी खूब हो रहा है. पोस्टर का जवाब पोस्टर के जरिए दिया जा रहा है. इसी कड़ी में आरजेडी दफ्तर के सामने पोस्टर लगा कर लालू परिवार पर अटैक किया गया है. 

पोस्टर में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की तस्वीर है, जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि 'सनातन के दुश्मनों को भूलेगा नहीं बिहार. लालू ने रोकी थी श्री राम रथ यात्रा. तेजस्वी ने राम मंदिर का उड़ाया था मजाक. जंगल राज के अत्याचार जानने के लिए QR कोड को स्कैन करें.'

पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर

इस पोस्टर में आरजेडी सरकार के जंगलराज का जिक्र किया गया और पोस्टर की सबसे खास बात यह है कि इसमें एक QR कोड भी दिया गया है, जिसको स्कैन करते ही 'भूलेगा नहीं बिहार' नाम से एक पेज खुलता है. इस पेज पर आरजेडी सरकार के दौरान जंगलराज से जुड़े कई किस्सों का जिक्र किया गया है. QR कोड लगे पोस्टर पटना की सड़कों पर लगाए गए हैं. 

सनातन का दुश्मन और आरजेडी सरकार के राज को जंगलराज बताकर चुनावी साल में लालू परिवार को घेरा जा रहा है. हालांकि कि ये पोस्टर किसने लगावाया है, इसकी जानकारी नहीं है. कुल मिलाकर एक तरफ जहां आरजेडी वक्फ कानून का समर्थन करने पर मुस्लिम विरोधी बताकर सीएम नीतीश कुमार को घेर रही है तो वहीं लालू राज को जंगलराज बताकर हमला बोला जा रहा है.

BJP ने तेजस्वी पर बोला हमला

वहीं बीजेपी नेता नीरज कुमार ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव या तो स्वयं मूर्ख हैं, वो एक बार फिर से मुसलमान भाइयों को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं. संशोधित वक्फ बिल को रद्द करना आपके कुवत की बात नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, इफ्तार कराकर लूट...’ RJD ने पोस्टर के जरिए CM नीतीश कुमार पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget