एक्सप्लोरर

Bihar Polls: कांग्रेस उम्मीदवार मशकूर अहमद उस्मानी ने किया नामांकन, जिन्ना-विवाद से झाड़ा पल्ला

नामांकन करने के बाद मशकूर अहमद उस्मानी ने भाजपा और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नीतीश कुमार को प्रोपगंडा की सरकार कहते हुए कांग्रेस और तेजस्वी यादव की तारीफ की.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी मशकूर अहमद उस्मानी ने लाख विरोध होने के बाबजूद सोमवार को अपना नामांकन किया. कांग्रेस नेता के नामांकन से पहले एक विशाल रैली निकली गई, जो लहेरियासराय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से होते हुए लहेरियासराय टावर तक पहुंची.

मेरी चिट्ठी का अबतक नहीं आया जवाब

नामांकन करने के बाद मशकूर अहमद उस्मानी ने भाजपा और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नीतीश कुमार को प्रोपगंडा की सरकार कहते हुए कांग्रेस और तेजस्वी यादव की तारीफ की. वहीं जिन्ना प्रकरण को प्रायोजित बताते हुए पूरे प्रकरण से अपना पल्ला झाड़ा कहा आज तक मेरी चिट्ठी का जवाब पीएमओ से नहीं मिला है.

मशकूर ने बताया अपना चुनावी मुद्दा

इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके चार मुद्दे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों की समस्या है. अगर वे विधायक चुने जाते हैं तो जिले को 100 फीसदी शिक्षित करने का काम करेंगे. साथ ही स्वास्थ्य और किसानों की समस्या को भी दूर करेंगे.

कौन हैं मशकूर अहमद उस्मानी?

मालूम हो कि दरभंगा निवासी मशकूर अहमद उस्मानी को संविधान संशोधन अधिनियम 2019 और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ विरोध करने के लिए जाना जाता है. वे 2017 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे. उन्होंने अजय सिंह को 6,719 वोटों से हराया था.

2018 में, उन्होंने भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें एएमयू में आमंत्रित किया था. 2019 में उन्होंने सीएए-एनआरसी, भारतीय नागरिकता अधिनियम, 2019 में संशोधन के खिलाफ अभियान शुरू किया था. ऐसे में जब बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उस्मानी को जाले सीट से अपना उम्मीदवार बनाया तो विवाद शुरू हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget