एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सीएम पद को लेकर तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, बताई क्या है इच्छा, नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान

Tejashwi Yadav Comment: जगदानंद सिंह ने बयान दिया था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि नीतीश कुमार देश की राजनीति करेंगे और वो तेजस्वी को गद्दी सौंप देंगे. इसी को लेकर बयानबाजी हो रही है.

पटना: आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (RJD Jagdanand Singh) के बयान के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई कि क्या 2023 में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मुख्यमंत्री बनेंगे? बीजेपी (BJP) ने तो यहां तक सवाल कर दिया कि आरजेडी और जेडीयू में कोई डील हुई होगी. अब इस पूर मामले पर खुद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने मन की बात बताई है. उन्होंने जगदानंद सिंह की बात पर कहा कि सीएम पद को लेकर उनकी कोई लालसा नहीं है.

मुझे कोई हड़बड़ी नहीं: तेजस्वी यादव

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बहुत अच्छी चल रही है. हमें कोई लालसा और हड़बड़ी नहीं है. बयानबाजी करने वालों को बयान देने से बचना चाहिए. नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता हैं और सीएम हैं. जब मुझे कोई हड़बड़ी नहीं है तो लोगों को भी नहीं बोलना चाहिए.

'नीतीश कुमार के साथ काम करने का मौका मिला'

आगे तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम पद को लेकर कहा कि चाहने वाले, समर्थक बोलते रहते हैं. यह वक्त नहीं है यह सब चर्चा करने की. अभी लक्ष्य है कि फासिस्ट ताकतों को कैसे हटाया जाए. नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने को मौका मिला है. इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है.

जगदानंद सिंह का बयान पढ़ें

जगदानंद सिंह ने यह कहा है कि नीतीश कुमार की घोषणा के अनुसार ऐसा लग रहा है कि वे 2022 बीतने के बाद 2023 में देश की लड़ाई लड़ेंगे. नीतीश कुमार बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्‍वी यादव के हाथों सौंप देंगे. 

जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने हमला बोला. पूर्व उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दोनों पार्टियों में कोई डील हुई होगी. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार कभी भी धोखा दे सकते हैं. कभी भरोसा मत कीजिएगा नीतीश कुमार पर, अगर समझौता हुआ है तो फिर वो धोखा देंगे.

यह भी पढ़ें- 

IAS हरजोत कौर से 'भिड़ने' वाली रिया को जानें, स्लम बस्ती में रहती है, भाई कुली, कहा- मैडम ने ऐसा जवाब दिया कि…

Bihar: बिहटा में जहां गोलीबारी हुई वहां नहीं जाती पुलिस! धड़ल्ले से खनन जारी, बीयर की बोतलें, खोखा, खून के धब्बे मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget