एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 85 और 15 फीसद वाले फॉर्मूले पर काम रही BJP? तेजस्वी ने कहा- सबसे अधिक बेरोजगार और गरीब हिंदू

Bihar Vidhan Sabha Budget Session 2023: स्वास्थ्य विभाग के लिए बजटीय आवंटन पर बहस का तेजस्वी जवाब दे रहे थे. इस दौरान कहा कि बीजेपी विरोधाभास में जीना पसंद करती है.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार को विधानसभा के अंदर बीजेपी (BJP) पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने विपक्षी दल पर राजनीतिक लाभ के लिए "हिंदुओं के मन में डर" पैदा करने का आरोप लगाया. तेजस्वी यादव सदन में स्वास्थ्य विभाग के लिए बजटीय आवंटन पर बहस का जवाब दे रहे थे.

तेजस्वी यादव ने 20 मिनट लंबे भाषण की शुरुआत करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष से कहा- "मैंने कल बहुत कुछ कहा था और मुझे उम्मीद थी कि बहस को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिपक्ष के नेता आज सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन उन्होंने चले जाना चुना. उन्होंने कटौती प्रस्ताव भी पेश नहीं किया है. मैं अपने जवाब के अंत में उनके बारे में कुछ कहूंगा."

बिहार विधानसभा परिसर में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने जोर देकर कहा- "सरकार की ओर से हमारे द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर विचार करने से इनकार करने के बाद बहिर्गमन किया गया है जिनमें हत्या के एक मामले में एक मंत्री की कथित संलिप्तता और खुद उपमुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले शामिल हैं."

अवध बिहारी चौधरी पर पक्षपात का आरोप

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नए सहयोगी (आरजेडी) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है और राज्य उस अराजकता के युग में लौट रहा है जिससे हमने इसे बहुत प्रयास से बाहर निकाला था." कुमार की जनता दल (यू) ने पिछले साल अगस्त में बीजेपी से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के साथ गठबंधन कर लिया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सदन को पक्षपातपूर्ण तरीके से चला रहे हैं. वह राजद से संबंध रखते हैं.

जब यह बताया गया कि तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु में प्रवासियों पर हमलों के आरोप गलत साबित होने के लिए माफी की मांग की है तो विजय सिन्हा ने कहा- "तमिलनाडु का दौरा करने वाले अधिकारियों की टीम की रिपोर्ट चर्चा के लिए सदन के अंदर रखी जानी चाहिए."

सदन के भीतर अपने संबोधन के दौरान यादव ने आरोप लगाया, "बीजेपी एक विरोधाभास में जीना पसंद करती है जिसमें लोग बेरोजगार होने और पांच किलोग्राम मुफ्त राशन पर जीवित रहने के बावजूद हिंदू होने पर खुश रहेंगे. हिंदुओं की आबादी 85 प्रतिशत है और बीजेपी उनमें शेष 15 प्रतिशत का डर पैदा करती है ताकि वे पार्टी के प्रति समर्पित रहें."

यह भी पढ़ें- JDU New Committee: नीतीश के करीबी केसी त्यागी टीम से हुए OUT! जेडीयू की नई राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा, लिस्ट देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget