एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुधाकर सिंह के बयान पर सुशील मोदी ने ली चुटकी, कहा- नए साल में लालू-नीतीश के बीच शुरू हो गया खेल

Sushil Modi: सुशील मोदी इन दिनों नीतीश कुमार को हर मुद्दे पर घेर रहे हैं. सुधाकर सिंह के बयान के बाद एक बार फिर सुशील मोदी ने महागठबंधन सरकार को लेकर बयान दिया है.

पटना: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साध रही है. बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) ने सोमवार को कहा कि साल की शुरुआत के साथ लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया. लालू प्रसाद (Lalu Yadav) के इशारे पर ही पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह नीतीश कुमार के लिए 'शिखंडी' और 'नाइट गार्ड' जैसे  अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं.

'नीतीश कुमार ने तीन बार लालू प्रसाद को धोखा दिया'

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन बार लालू प्रसाद को धोखा दिया. दोनों एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था. चार महीने तक वादा पूरा नहीं किया और अब कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव 2025 के चुनाव का नेतृत्व करेंगे.

सुधाकर सिंह और जगदनंद सिंह मिला है टास्क- सुशील मोदी

बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के इरादे भांप कर सुधाकर सिंह और जगदानंद को टास्क दे दिया गया है. दोनों नीतीश कुमार के मुखर विरोधी हैं और गठबंधन-धर्म की परवाह नहीं करते. दोनों की पीठ पर लालू प्रसाद का हाथ है, इसलिए जगदानंद को मना कर प्रदेश अध्यक्ष बनाये रखा गया. नीतीश कुमार न जगदानंद को अपदस्थ करा पाये, न सुधाकर सिंह के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई. जगदानंद ने 'कुछ बड़ा हासिल करने के लिए बलिदान करने' की बात कह कर नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव के लिए कुर्सी छोड़ने का इशारा ही किया था. बता दें कि सुधाकर सिंह ने कहा है कि तेजस्वी उनको कभी नहीं रोकते हैं. उनको पता है कि विधायक का काम सरकार से सवाल करना है. जो विधायक सवाल नहीं करते हैं. एक दिन जनता उनसे सवाल करेगी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी उनको सरकार के खिलाफ बयान देने से कभी नहीं रोकते हैं. तेजस्वी उनके नेता हैं. आज तक उन्होंने किसी भी चीज के लिए नहीं रोका है. 

ये भी पढ़ें: साल शुरू होते ही JDU-RJD के नेता भिड़े, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश 'नाइट वॉचमैन', कुशवाहा ने 'मर्दानगी' में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर
बांकीपुर उपचुनाव: RJD से रेखा गुप्ता फिर होंगी प्रत्याशी? नितिन नवीन को दे चुकी हैं टक्कर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget