एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी का बड़ा बयान- बिहार में भी टूटेंगे JDU के विधायक, ललन सिंह से पूछा ये सवाल

Sushil Kumar Modi on JDU and Lalan Singh: सुशील मोदी ने कहा कि जेडीयू की मणिपुर इकाई नीतीश कुमार के निर्णय से सहमत नहीं थी. आगे भी अनेक राज्यों में विद्रोह होने वाला है.

पटनाः मणिपुर में जेडीयू (JDU) के पांच विधायकों के बीजेपी (BJP) में शामिल होने के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. बीजेपी पर जेडीयू की ओर से धनबल का प्रयोग कर विधायकों के खरीदने का आरोप लग रहा है तो वहीं बीजेपी भी अपने ऊपर लग रहे आरोपों को जवाब देने में लगी है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने तो यहां तक कह दिया है कि आने वाले समय में बिहार में भी जेडीयू के विधायक टूटेंगे.

सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व संध्या पर जेडीयू की मणिपुर इकाई में विद्रोह हो गया. मणिपुर इकाई नीतीश कुमार के निर्णय से सहमत नहीं है. जिस तरह उन्होंने बीजेपी से गठबंधन तोड़कर आरजेडी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया इसलिए उनके पांच विधायक विद्रोह कर बीजेपी में शामिल हो गए. मणिपुर जनता दल यूनाइटेड से मुक्त हो गया. कुछ दिन पूर्व अरुणाचल प्रदेश के भी एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- Patna News: शिक्षक अभ्यर्थी को बेरहमी से मारने वाले 'लाठीबाज एडीएम' केके सिंह पाए गए दोषी, आ गई जांच रिपोर्ट

'जेडीयू के विधायक बिकाऊ हैं क्या?'

सुशील मोदी ने कहा- "नीतीश कुमार जी आपके इस निर्णय से जेडीयू के अंदर राज्य की अनेक इकाइयां सहमत नहीं हैं. विद्रोह आगे भी अनेक राज्यों में होने वाला है. अरुणाचल और मणिपुर ये दो राज्य जेडीयू से मुक्त हो गए हैं. आने वाले दिनों में लालू प्रसाद यादव आपकी पार्टी को तोड़कर बिहार को भी जेडीयू से मुक्त कर देंगे. बड़ी संख्या में विधायक आरजेडी में चले जाएंगे. कुछ लोग कांग्रेस में चले जाएंगे. कुछ लोग बीजेपी में आ जाएंगे. ललन सिंह कह रहे हैं कि जेडीयू के विधायकों को हमने खरीद लिया. ललन सिंह बताएं कि आपके विधायक क्या बिकाऊ हैं? ये बेबुनियाद है. किसी को खरीदने की आवश्यकता नहीं है. ये तो आपके निर्णय से सहमत नहीं थे और इसलिए बीजेपी में शामिल हो गए."

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दरभंगा में डॉक्टर के घर भीषण चोरी, नकद समेत 27 लाख के सामान पर हाथ साफ, CCTV में घटना कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget