एक्सप्लोरर

बिहार: सम्राट चौधरी पर भड़का लालू परिवार, राबड़ी देवी बोलीं- 'बचपन में लड़कियों को करता था परेशान'

Bihar News: राबड़ी देवी ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर SIR को विपक्ष के खिलाफ साजिश बताया. सम्राट चौधरी पर आरोप लगाए और दावा किया कि तेजस्वी यादव की हत्या की चार बार कोशिश हुई है.

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार (25 जुलाई) को बिहार विधानसभा के बाहर विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया. इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी-जदयू गठबंधन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सनसनीखेज आरोप लगाए.

'लड़कियों को परेशान करता था'

राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा, "वह बचपन से बोरिंग रोड पर गुंडागर्दी करता था. मैंने उसे बचपन से देखा है. वह वहां लड़कियों को परेशान करता था." यह बयान बिहार की सियासत में नया विवाद खड़ा कर सकता है, क्योंकि चौधरी बीजेपी के प्रमुख ओबीसी चेहरों में से एक हैं.

'तेजस्वी की जान को खतरा'

प्रदर्शन के दौरान राबड़ी देवी ने कहा, "हम निश्चित रूप से विरोध करेंगे क्योंकि यह बिहार की जनता का सवाल है. राज्य से बाहर गए 4 करोड़ लोगों का क्या?. हम 5 दिनों से विधानसभा का घेराव कर रहे हैं. तेजस्वी यादव की जान को खतरा है. उनकी हत्या के 4 प्रयास हो चुके हैं. बीजेपी और जदयू साजिश रच रहे हैं." उन्होंने यह भी दावा किया कि मतदाता सूची संशोधन के बहाने सरकार विपक्ष के समर्थकों को वोट देने से रोकने की कोशिश कर रही है.

'बिन पेंदी के लोटे की तरह हैं'

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को घेरते हुए 'एक्स' पर कर लिखा कि, "बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सम्मानित पिता जी (बाप नहीं कहूंगा) आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार की धरती में गाड़ने की धमकी दे रहे है."

उन्होंने आगे कहा, "अपनी अनैतिक कलाबाजियों की बदौलत बिहार की अधिकांश पार्टियों में भटक चुके, बिन पेंदी के लोटे की तरह अपनी जुबान से लुढ़कने और दबाव में विचलित होकर अनाप-शनाप बोलने वाले अस्थिर चित्त के धनी, अधीर व दिग्भ्रमित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संस्कारी पिता जी की अमर्यादित धमकी से डरकर गुजरात के रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें ऐसी जगह बैठाया है."

एसआईआर पर विवाद

विपक्ष का आरोप है कि एसआईआर के तहत मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जा रहे हैं, खासकर दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े समुदायों के, जो विपक्ष के समर्थक माने जाते हैं. राबड़ी ने कहा कि यह एक सुनियोजित राजनीतिक चाल है, जिसका मकसद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को कमजोर करना है. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने इसे मानक प्रक्रिया बताया है.

राबड़ी के इस बयान ने बिहार की सियासत को और गरमा दिया है. विधान परिषद के मॉनसून सत्र में हंगामे की संभावना बढ़ गई है. विश्लेषकों का मानना है कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद और तूल पकड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget