एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी ने जाती आधारित जनगणना के लिए CM नीतीश को दी सलाह, कहा- यह काम करें

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग करने के लिए नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायकों की एक समिति बनाई जानी चाहिए.

पटनाः विपक्षी दल के विधायकों ने मंगलवार को मॉनसून सत्र का बहिष्कार कर दिया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा से बाहर आने के बाद कहा कि जबतक तक उन्हें सदन के अंदर बहस करने का मौका नहीं दिया जाता है तब तक ऐसे ही सदन का बहिष्‍कार करते रहेंगे. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाति आधारित जनगणना कराने के लिए एक सलाह भी दी.

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बनाई जाए समिति

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर जाति आधारित जनगणना कराने की मांग करने के लिए नीतीश कुमार की अध्यक्षता में विधायकों की एक समिति बनाई जानी चाहिए. बिहार विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश होने पर नेता प्रतिपक्ष ने यह मांग उठाई. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दो बार विधानसभा और विधान परिषद ने सर्वसम्मति से जाति आधारित जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया है जिसके आलोक में यह किया जाना चाहिए.

संसद में पिछले सप्ताह केंद्र सरकार की ओर से कहा गया था कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की जनगणना कराने का प्रस्ताव दिया गया है और यह किसी अन्य सामाजिक वर्ग के लिए नहीं कराया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव से कहा कि उनका प्रस्ताव एक सुझाव की तरह है इसलिए सदन में इस पर अभी चर्चा नहीं हो सकती है.

पहले दिन काला मास्क लगाकर जताया था विरोध

बता दें कि दो बीते सोमवार से ही विधानसभा के सत्र की शुरुआत हुई थी. पहले दिन सदन के अंदर विधायकों की हुई पिटाई का मामला गर्माया रहा. दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया. पहले दिन विपक्षी दल के विधायक हेलमेट पहनकर गए थे. कई विधायक दूसरे दिन भी हेलमेट लगाकर गए थे. पहले दिन काला मास्कर लगाकर विरोध भी जताया था.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः विपक्ष ने किया सदन का बॉयकॉट, तेजस्वी यादव ने कहा- मानी जाए हमारी शर्त

बिहार: सीतामढ़ी में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पर हमला, LJP नेता समेत 11 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
संजय राउत ने शेयर किया अल्बानिया का वीडियो, बिहार BJP ने दिया करारा जवाब
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का भोजपुरी गाने पर धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका
पटना में चाचा ने भतीजे को मारी 5 गोलियां, हत्या के बाद फरार, लव अफेयर की शंका

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget