एक्सप्लोरर

Bihar Politics: रामसूरत राय के बयान पर JDU कोटे के मंत्री का नो कमेंट, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी बोले...

Bihar News: राजस्‍व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय सीएम नीतीश कुमार से इन दिनों नाराज चल रहे हैं. जेडीयू कोटे के मंत्री इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं.

पटना: बिहार के राजस्‍व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय (Ram Surat Rai) इन दिनों सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से नाराज चल रहे हैं. हालांकि इस मामले में जेडीयू (JDU) कोटे के मंत्री बयान देने से बचते नजर आ रहे हैं. जेडीयू नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Building Construction Minister Ashok Chaudhary) से रविवार को जब इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो वह नो कमेंट कहते हुए चलते बने.

दरअसल, 30 जून को रामसूरत राय ने 110 से ज्यादा अंचलाधिकारी (CO) का तबादला किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे रद्द कर दिया है. सीएम के आदेश के बाद रामसूरत राय ने बयान दिया है कि अब वे जनता दरबार नहीं लगाएंगे. रामसूरत राय ने मुख्यमंत्री पर भी अप्रत्‍यक्ष रूप से सवाल  खड़े कर दिए हैं. रामसूरत राय ने कहा है कि तबादला करने के पीछे कारण होता है. जिले के डीएम किसी अंचलाधिकारी के खिलाफ प्रपत्र भेजते हैं, इस स्‍थ‍ित‍ि में तबादला किया जाता है. इसके अलावा कोई ऐसे कर्मचारी हैं जो बीमार रहते हैं. कुछ राजनीति मामले में भी होते हैं. हमलोग राजनीतिक दल में हैं, ऐसे में विधायकों की पैरवी सुनी जाती है. 

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नाराज BJP कोटे के मंत्री से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम, नीतीश कुमार के इस एक्शन से खफा हैं राम सूरत राय

विधायकों की अनुशंसा पर भी हुए हैं तबादले  

मंत्री ने कहा है कि NDA के लगभग 70 से 75 विधायकों की अनुशंसा पर भी तबादले किए गए हैं. उन्‍होंने कहा कि आठ से 10 महीना पहले विधायकों ने  शिकायत की थी कि उनलोगों की बातें नहीं सुनी नहीं जाती हैं. BDO और CO हमलोगों से मिलते तक नहीं हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने इशारा भी किया था क‍ि विधायकों की बात सुनी जाए, अगर मुख्यमंत्री को लगता है कि विधायकों की अनुशंसा गलत है तो वह गलत ट्रांसफर हैं, अगर सही है तो वह सही ट्रांसफर है. समीक्षा करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है, समीक्षा के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. कोई परेशानी की बात नहीं है. विभाग है, विभाग में परेशानी होती रहती है. सबका एक साथ मन पूरा नहीं हो सकता है. विभाग में हावी भू-माफिया का कमर तोड़ने का काम हमने किया है. इससे वे लोग परेशान हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Samastipur News: 'पीएम पोर्टल' पर धमकी व अभद्र टिप्पणी के मामले में दो युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget