एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार की यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष का तंज, कहा- खुली आंखों से बिहार में बढ़ते अपराध को देखें सीएम

Vijay Sinha Statement: नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा शराबबंदी को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावार हैं. उन्होंने बुधवार को कहा कि शराब ने आज घर-घर तक सहजता से अपनी पहुंच बना ली है.

पटना: महागठबंधन में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बीजेपी (BJP) काफी आक्रामक है. बीजेपी इन दिनों नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोल रही है. वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Vijay Sinha) ने मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब तक 13 असफल यात्राएं कर चुके मुख्यमंत्री को प्रस्तावित अपनी 14वीं यात्रा में खुली आंखों से बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार की सच्चाई का साक्षात्कार करना चाहिए. 

'शराबबंदी नीति है विफल'

विजय सिन्हा ने कहा कि सारण सहित बिहार के अनेक स्थानों पर पिछले दिनों जहरीली शराब से मौत के शिकार हुए सैकड़ों लोगों के परिजनों से मुलाकात करनी चाहिए. मुख्यमंत्री को अपनी यात्रा के दौरान उनके आंसू पोछ मुआवजा देकर प्रायश्चित करना चाहिए. इस यात्रा के दौरान इस सत्य का भी साक्षात्कार करें कि आपकी जिद और शराबबंदी नीति की विफलता के कारण ही दुकानों तक सीमित रहने वाली शराब ने आज घर-घर तक सहजता से अपनी पहुंच बना ली है. शराबबंदी की आड़ में आज पूरा बिहार ब्राउन शुगर, अफीम, चरस जैसे नशा का गढ़ बन गया है, यहां के अधिकांश नौजवान इसके गिरफ्त में आ रहे हैं.

नीतीश कुमार अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में हो रही बेतहाशा वृद्धि की प्रमुख वजह युवकों का नशा के प्रति बढ़ता रुझान भी है. आज पूरे बिहार में शराबबंदी के कारण शराब का अवैध कारोबार प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से अपनी जड़ जमा चुका है. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की नीति नहीं सुधरती है, अफसर नहीं सुधरते हैं, नीतीश कुमार जितनी भी यात्राएं कर लें, समाज में सुधार नहीं होने वाला है. यात्रा से पहले अपनी नियत और नीति में सुधार करें, समाज आपकी बातों पर भरोसा करने लगेगा. अभी आप अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: IRCTC Scam: लालू पर फिर शुरू हुई CBI जांच की CM नीतीश ने बता दी वजह, बिना नाम लिए केंद्र पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
राहुल गांधी और अखिलेश का नाम लेकर गिरिराज सिंह बोले, 'मुझे समझ…'
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget