एक्सप्लोरर

Bihar Politics: दिल्ली में JDU की बैठक खत्म, ललन सिंह के भविष्य पर सस्पेंस बरकरार, कल होगा फैसला

JDU Meeting: दिल्ली में गुरुवार को नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में खुद सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह और जेडीयू के शीर्ष नेता शामिल हुए.

JDU Meeting News: दिल्ली में जेडीयू पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार (28 दिसंबर) को हुई. इस बैठक के बाद दिल्ली जेडीयू अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ललन सिंह अध्यक्ष हैं, पहले भी थे और आगे भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि शुक्रवार (29 दिसंबर) राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक होगी. हालांकि, सूत्र अभी भी बता रहे हैं शुक्रवार को होने वाली बैठक में ललन सिंह का जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा हो सकता है और नीतीश कुमार इस पद की कमान संभाल सकते हैं. पहले भी नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं. ऐसे में शुक्रवार को होने वाली बैठक पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

बैठक शुरू होने से पहले एक दिलचस्प तस्वीर ये सामने आई कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भाग लेने के लिए एक साथ जंतर-मंतर पर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे. नीतीश कुमार के आवास पर बैठक के बाद दोनों नेताओं ने एक साथ आने का फैसला किया. इसका उद्देश्य पार्टी में एकजुटता का संदेश देना प्रतीत होता है. 

पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में सिंह के जद(यू) अध्यक्ष पद से हटने की संभावना से इनकार नहीं किया. पार्टी के एक नेता ने कहा कि नीतीश कुमार यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. हालांकि उन्होंने कहा जेडीयू के दोनों शीर्ष नेताओं की ओर से इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की गई है.इससे पहले, ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर मीडिया द्वारा एक ‘विमर्श’ खड़ा किया जा रहा है.

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच सिंह ने कहा कि यह बैठक नियमित है और उनकी पार्टी एकजुट है.सिंह ने थोड़ा तल्खी के साथ कहा, ‘‘अगर मुझे इस्तीफा देना है, तो मैं आपको (मीडियाकर्मियों को) बुलाऊंगा और आपसे परामर्श करूंगा कि त्याग पत्र में क्या लिखना है ताकि आप भाजपा कार्यालय जा सकें और मसौदा प्राप्त कर सकें.’’

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को खुद नहीं मालूम है कि...', बिहार में सियासी अटकलों पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

ललन सिंह ने कहा कि यह एक नियमित बैठक है. उन्होंने कहा, ‘‘आप कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं... जद (यू) एक है और एकजुट रहेगी.’’ दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले पटना में संवाददाताओं से बातचीत में कुमार ने अपनी पार्टी में उथल-पुथल की अटकलों को खारिज करते हुए कहा था कि दिल्ली में जेडीयू का दो दिवसीय सम्मेलन एक सामान्य और वार्षिक आयोजन है जिसमें कुछ भी असाधारण नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget