एक्सप्लोरर

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा के सामने आपस में भिड़े JDU कार्यकर्ता, जमकर चले लात-घूसे

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है. सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं. गाड़ी साइड लेने में विवाद हुआ होगा.

अरवल: बिहार के अरवल जिले में शुक्रवार को जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के स्वागत के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए. हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस जवानों को बीच बचाव के लिए उतारना पड़ा. घटना अरवल जिले के कुर्था मोड़ के समीप की है. 

यात्रा के चौथे चरण में पहुंचे थे कुर्था

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार में जनसंवाद यात्रा कर रहे हैं. यात्रा के चौथे चरण में वे अरवल के कुर्था प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे. इस दौरान अमर शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वे जैसे ही कोरोना पीड़ित के परिजनों से मिलने प्रखंड मुख्यालय के द्वार से निकलने लगे तैसे ही अरवल जेडीयू जिला अध्यक्ष मंजू कुशवाहा के समर्थक और विरोधी आपस में उलझ गए. 

देखते ही देखते जदयू कार्यकर्ता आपस में लात-घूसे चलाने लगे. इधर, कार्यकर्ताओं के मारपीट के बीच पुलिस ने दखल देकर किसी तरह मामले को शांत कराया. बता दें कि मारपीट उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में हुई है. 

जिलाध्यक्ष से थी नाराजगी

बता दें कि जेडीयू जिला अध्यक्ष मंजू कुशवाहा द्वारा बीते दिनों किसी कार्यक्रम के दौरान अभद्रता की गई थी,  जिसको लेकर समर्थक उनके प्रति कुशवाहा की यात्रा के दौरान नाराजगी प्रकट कर रहे थे. इसी बात को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का दो गुट आपस में भिड़ गए.

उपेंद्र कुशवाहा ने दी सफाई

इस बाबत जब उपेंद्र कुशवाहा से जब प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है. सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि गाड़ी साइड लेने में विवाद हुआ होगा. बहरहाल संयमित और अनुशासित होने का दावा करने वाली जदयू में अब ऊपर से लेकर नीचे तक असंतोष और अमर्यादित व्यवहार नजर आने लगा है. अब देखना है कि आने वाले दिनों में क्या होगा.

यह भी पढ़ें -

Exclusive: तेज ने रघुवंश को ‘एक लोटा पानी’ कहा, जगदानंद को ‘हिटलर’, अब कुछ बोला तो कार्रवाई, पढ़ें Inside Story

Bihar Politics: लालू यादव के बाद अब तेजस्वी को जेल भेजने की तैयारी? जानें दानिश रिजवान ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget