एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार की 'तिकड़मी चाल' में उलझी बिहार की सियासत! BJP को अपनी पार्टी में भी विद्रोह का डर

Bihar CM Nitish Kumar: हालिया घटनाक्रम से नीतीश कुमार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. कहा यह भी जाता है कि नीतीश कुमार कब क्या निर्णय लेंगे, यह किसी को पता नहीं है.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के एनडीए में आने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. ऐसे में प्रदेश में बयानबाजी भी खूब हो रही है. वैसे, कहा यह भी जाता है कि नीतीश कुमार कब क्या निर्णय लेंगे, यह किसी को पता नहीं है. हाल के दिनों में नीतीश कुमार की राजनीतिक गतिविधियों पर गौर करें, उनकी नजदीकियां बीजेपी के साथ दिखती हैं. सवाल है कि क्या बिहार की सियासत नीतीश कुमार की तिकड़मी चाल में उलझ गई है?

एक तरफ स्वागत तो दूसरी ओर विद्रोह का भय

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार (26 सितंबर) को नीतीश कुमार के एनडीए में आने पर स्वागत करने की बात कहते हुए कहा कि समय बलवान है. दूसरी तरफ बीजेपी के नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का मानना है कि अगर किसी भी परिस्थिति में नीतीश कुमार बीजेपी के साथ आते हैं तो पार्टी कार्यकर्ता विद्रोह कर देंगे. ये दोनों बयान एनडीए के नेताओं के हैं.

नीतीश कुमार के बयानों पर विश्वास नहीं

इस क्रम में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे और आरएसएस से आजीवन संबद्ध रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद इस बात को और बल मिला कि उनकी नजदीकियां बीजेपी से बढ़ रही हैं. नीतीश हालांकि सार्वजनिक तौर पर इससे इनकार भी करते रहे हैं. वैसे, नीतीश कुमार के ऐसे बयानों पर किसी को विश्वास नहीं रहता, क्योंकि पाला बदलने के पहले तक वे अपने निर्णय का खुलासा नहीं करते रहे हैं.

वैसे, नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को भी याद करते रहते हैं और उनकी तारीफ में कसीदे भी पढ़ते रहते हैं. पिछले दिनों जी20 की बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्वारा दिए गए भोज में भी नीतीश कुमार पहुंचे थे और इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी हुई थी. इस दौरान नीतीश कुमार कहते भी रहे हैं कि कौन क्या बोलता है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं, वे अपना काम करते हैं.

ऐसी स्थिति में विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' में शामिल राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को इस मुद्दे पर कहा था कि नीतीश कुमार को बदनाम करने के लिए ऐसी बातें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इस बात में कोई दम नहीं.

प्रशांत किशोर ने कहा था- कैसे बीजेपी के नजदीक हैं नीतीश

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी कह चुके हैं कि कैसे नीतीश कुमार बीजेपी के नजदीक हैं. पीके ने कहा है कि नीतीश कुमार को मैं अच्छी तरह जानता हूं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में बिहार की जनता ने नीतीश को वोट किया, 2017 में ठग कर भाग गए, फिर वोट कीजिएगा फिर भागेंगे लिखकर रखिए. हम उनके साथ रहे हैं, आप उनको नहीं जानते हैं, हम उनको अच्छे से जानते हैं. जो आदमी 17 सालों से मुख्यमंत्री रहा, 15 साल तो बीजेपी के साथ रहा. उन्होंने कहा कि आज राज्यसभा में उपसभापति कौन है? कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है. हरिवंश हैं. हरिवंश कौन हैं, नीतीश कुमार की पार्टी के एमपी हैं. अगर नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया है तो उस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं? उस पद को छोड़िए या फिर उस एमपी को हटाइए.

बहरहाल, नीतीश कुमार के राजनीति के जीवन के इतिहास और भविष्य को लेकर भले बयानबाजी तेज हो, लेकिन कोई यह दावे के साथ कह नहीं पा रहा है कि उनकी अगली रणनीति क्या है.

यह भी पढ़ें- 2023 तक तेजस्वी को बन जाना था CM? जीतन राम मांझी बोले- नीतीश कुमार को सत्ता चाहिए, कहा- गरीबों के लिए PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget