एक्सप्लोरर

Bihar Politics: सुशील मोदी पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, कहा- देश भर में शराबबंदी करवाइए फिर...

Bihar News: सारण शराब कांड को लेकर बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी और शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है.

पटना: छपरा में जहरीली शराब (Bihar Hooch Tragedy) से मौत के बाद बिहार में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है. बीजेपी( BJP) लगातार महागठबंधन सरकार पर हमला बोल रही है. बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Sushil Modi) इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. सुशील मोदी लगातार ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, सुशील मोदी के ट्वीट पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Pro. Chandrashekhar) ने पटलवार किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि 'तो देश भर में शराबबंदी (Liquor ban in Bihar) करवाइए, फिर तो प्रदेश-प्रदेश स्मगलिंग भी बंद हो जाएगी'

'बीजेपी पूर्ण शराब बंदी के पक्ष में है'.

सुशील मोदी सारण शराब कांड को लेकर नीतीश सरकार पर काफी आक्रामक हो गए हैं. सुशील मोदी इन दिनों लगातार ट्वीट कर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर लिखा था कि 'बीजेपी पूर्ण शराब बंदी के पक्ष में है'. इस ट्वीट पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने ट्वीट कर सुशील मोदी को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी के केंद्र सरकार से पूरे देश में शराबबंदी की मांग की है.

सुशील मोदी पहुंचे थे पीड़ित परिवार से मिलने

वहीं, जहरीली शराब कांड से प्रभावित दो दर्जन परिवारों से बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने मुलाकात की थी. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुशील मोदी ने कहा कि मरने वालों की संख्या 100 पार कर चुकी है. सरकार आंकड़ों को छुपा रही है. पुलिस के डर से बड़ी संख्या में लोगों ने शवों को जला दिया है. अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है. सरकार ने अस्पताल में सही व्यवस्था की होती तो लोगों को बचाया जा सकता था.

मरने वालों की संख्या 84 हो गई

बता दें कि बिहार स्थित छपरा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के मामले में मरने वालों की संख्या 84 हो गई है. इस बीच छपरा के पुलिस अधीक्षक ने सख्त एक्शन लेते हुए इसुआपुर थानाध्यक्ष संजय राम, चौकीदार हरि राय, दफादार कृष्षा सिंह और मशरख थाना के चौकीदार रामनाथ मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, मशरख थानाध्यक्ष और एक अन्य चौकीदार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. इसके अलावा साथ ही कई अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की गतिविधि पर सघन जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Hooch Tragedy: छपरा शराब कांड में पुलिसकर्मियों पर गाज, थानेदार समेत 4 सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget