एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राजगीर दौरे के बाद नीतीश कुमार लेते रहे हैं चौंकाने वाला फैसला, क्या इस बार भी लेंगे कोई बड़ा निर्णय?

नीतीश कुमार का राजगीर दौरा हमेशा सुर्खियों में रहता है. साल 2013 में नीतीश राजगीर आए थे. उसके बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिए. 2017 में यहां से लौटे और महागठबंधन से अलग हो गएं.

राजगीर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नालंदा जिले के राजगीर दौरे पर हैं. उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, संसदीय कार्य, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार थे. राजगीर में नीतीश ने गंगाजल उद्वह परियोजना का जायजा लिया. गंगा उद्भव योजना नीतीश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है.

नीतीश कुमार का राजगीर दौरा काफी सुर्खियों में है. राजनीतिक ऊहापोह की स्थिति में नीतीश हमेशा राजगीर प्रवाह पर ही चले जाते हैं. यहां राजगीर से नीतीश हमेशा चौंकाने वाला एवं बड़ा फैसला लेते हैं. 2013 में नीतीश राजगीर दौरे पर आए थे. उसके बाद बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिए थे. 2017 में नीतीश राजगीर दौरे पर थे. उस समय बड़ा फैसला लेते हुए वह महागठबंधन छोड़ एनडीए में चले गए थे.

ये भी पढ़ें- RJD की कमान तेजस्वी यादव को सौंपे लालू प्रसाद, अब पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने उठाई मांग, जानें क्या कहा

एक जून को जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक

मौजूदा समय में भी बिहार की सियासत में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है. जेडीयू के सभी विधायकों को 72 घंटे तक पटना में रहने का आदेश दिया गया है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, अब एक जून को जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. इधर, बीजेपी जातीय जनगणना के पक्ष में नहीं दिख रही है. जातीय जनगणना, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, यूनिफॉर्म सिविल कोड, शराबबंदी इत्यादि पर बीजेपी का जेडीयू में टकरार दिख रहा है. हाल के दिनों में नीतीश-तेजस्वी के बीच नजदीकी भी इसका एक कारण है.

हालिया विवाद की जड़ आरसीपी सिंह

केंद्रीय मंत्री व जदयू के राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. इस बार उनको जदयू राज्यसभा नहीं भेज सकती है. हालिया विवाद की जड़ आरसीपी सिंह भी हैं. बीजेपी के वह काफी करीब हैं. वहीं बिहार में काफी समय से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है और लगातार टल रही है. अगर ये सभी कड़ियां एक साथ जोड़ दी जाएं तो संभावना दिख रही है की बिहार की सियासत में कुछ बड़ा हो सकता है. इन सब घटनाक्रम के कारण बिहार की सियासत गरमा गई है और इसी बीच नीतीश कुमार राजगीर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें- RCP के ट्विटर अकाउंट से सीएम नीतीश और जेडीयू गायब, बैनर पर लगे प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर को लेकर चर्चा शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget