एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पटना आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भड़के चिराग पासवान, BJP के बयान का कर दिया समर्थन

Chirag Paswan Attack on Nitish Kumar: चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अतिपिछड़ा विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोध में युवा विरोधी भी हैं.

पटना: जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) शुक्रवार को पटना पहुंचे. वो पटना आते ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर बरस पड़े. चिराग पासवान ने नगर निकाय चुनाव पर लगी रोक (Nagar Nikay Chunav Bihar 2022) को लेकर कहा कि नीतीश कुमार अतिपिछड़ा विरोधी नहीं बिहारी विरोधी हैं. पूरे बिहार की जनता के विरोध में निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री अभी अगर कोई इतिहास में हुआ तो वह नीतीश कुमार हैं. उनकी हर नीति, हर फैसला बिहार की जनता के विरोध में ही रहता है. इसमें कहीं कोई शक नहीं है.

इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि अगर बीजेपी उन पर आरोप लगा रही है तो मैं कहूंगा कि नीतीश कुमार सिर्फ अतिपिछड़ा विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोध में युवा विरोधी भी हैं. कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहारियों के हित में कौन सा ऐसा कार्य किया है? कौन से ऐसे निर्णय लिए हैं जिससे बिहार का विकास हुआ हो या फिर बिहार बाकी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया हो? यह आंकड़े नीति आयोग के हैं, सरकारी हैं जो यह दर्शाता है कि विकास के जितने मापदंड हों हर मापदंड में बिहार सबसे निचले पायदान पर है. अगले पायदान पर बिहार तब होता है जब अपराध और लूट की बात होती है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: प्रशांत किशोर का लालू परिवार पर निशाना, तेजस्वी 9वीं फेल और उपमुख्यमंत्री, आपका बच्चा चपरासी भी बनेगा?

'बिहार का विकास संभव नहीं'

आगे चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार युवा विरोधी हैं. मुख्यमंत्री ने 2005 में कहा था मेरा सपना है बिहार से पलायन किए हुए जितने लोग हैं वह बिहार वापस आएं. 2005 से आज तक जो मुख्यमंत्री 17 साल में अपने सपने को पूरा नहीं कर पाए वह दूसरे के सपनों को क्या पूरा करेंगे? जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करेंगे तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है.

बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है. इस बैठक में क्या क्या निर्णय लिए गए हैं इस पर वे आज कल में जानकारी लेकर चर्चा करेंगे. अभी जानकारी नहीं है और औपचारिक तौर पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने भी उन्हें भेजा है. कहा कि कल रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि है और मैंने वादा किया था कि बिहार में और पूरे देश में उनकी प्रतिमा लगाएंगे. इसकी शुरुआत हाजीपुर से हो गई है.

चिराग ने कहा कि उनकी जयंती पर हाजीपुर में प्रतिमा लगाई गई थी. उसी दिन इस बात की घोषणा उन्होंने की थी कि रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पैतृक गांव शहरबन्नी में लगाई जाएगी. कल यह प्रतिमा लगाई जाएगी. हमने इंतजार किया कि बिहार सरकार लगाए लेकिन सरकार इस मामले में उदासीन दिखी.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री को दिया खुला चैलेंज, कहा- अगर बर्बाद ही करना है तो...

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget