एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग को CM नीतीश ने बताया फालतू, कहा- बिना मतलब की बात करते हैं लोग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोग बख्तियारपुर के बारे में फालतू में बात करते रहते हैं.उन्होंने कहा कि मेरा जन्मस्थान बख्तियारपुर है, उसका नाम कौन बदलेगा. क्या बात करते हैं.

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर (Bakhtiarpur) का नाम बदलने की मांग उठ रही है. चूंकि, बख्तियारपुर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का जन्मस्थान है, ऐसे में बख्तियारपुर का नामकरण मुख्यमंत्री के नाम पर करने की मांग बीजेपी के नेता ने उठाई है. हालांकि, सोमवार को जब नीतीश कुमार से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब मत बोलिए, ये फालतू बात है. लोग बिना मतलब की बात करते रहते हैं.

मेरा जन्मस्थान है बख्तियारपुर

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम (Janta Darbar) खत्म होने के बाद मीडिया से मुखतिब हुए नीतीश कुमार से बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, " अरे क्या फालतू बात है. मेरा जन्मस्थान बख्तियारपुर है, उसका नाम कौन बदलेगा. क्या बात करते हैं. लोग बख्तियारपुर के बारे में फालतू में बात करते रहते हैं कि यहीं से हुआ इसी से नालंदा गया."

मुख्यमंत्री ने कहा, " आपको मालूम होना चाहिए कि जब पार्लियामेंट में ऑल इंडिया कानून बन रहा था, तभी पार्लियामेंट की मेंबर ने क्या कहा था. उन्होंने कहा था कि जिस नालंदा यूनिवर्सिटी (Nalanda University) को नष्ट कर दिया गया है, उसका उत्थान होना चाहिए. इस कार्य के लिए उस वक्त बख्तियारपुर में ही कैम्प रखा गया था. इस बार फिर उसी बख्तियारपुर में जन्मा इंसान है, जो नए सिरे से नालंदा यूनिवर्सिटी बनवा रहा है. तो नाम बदलने का सवाल ही नहीं उठता, ये सब फालतू चीज है."

बिहार में चलेगा मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर राज्य में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाएगा. इस कार्य की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि हमने छह महीने में छह करोड़ डोज कोरोना टीका देने का टारगेट रखा है. हम लोग इस बाबत लगातार काम कर रहे हैं. कहा है तो उसे पूरा जरूर करेंगे. कोशिश है कि अधिक ही हो. लेकिन अभियान को छोड़ेंगे नहीं.

यह भी पढ़ें -

Raghuvansh Prasad Singh: RJD के कद्दावर नेता को याद कर भावुक हुए लालू यादव, ट्वीट कर लिखी यह बात

Bihar Politics: रामविलास की बरसी पर नहीं पहुंचे CM नीतीश कुमार, तेजस्वी ने कहा- इससे अच्छा संदेश नहीं गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget