एक्सप्लोरर

Bihar Police Result: बिहार पुलिस में फिजिकल टेस्ट के लिए 107079 अभ्यर्थियों का चयन, डायरेक्ट लिंक से देखें रिजल्ट

Bihar Police Result 2024: चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट पर्षद की वेबसाइट पर गुरुवार (14 नवंबर) को अपलोड कर दिया गया है. सिपाही भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जल्द होगा.

Bihar Police Result: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के बाद बहाली के लिए आगे की प्रक्रिया तेज हो गई है. केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से सिपाही भर्ती के लिए अब फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. लिखित परीक्षा के आधार पर 1,07,079 अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए चयन हुआ है. चयनित अभ्यर्थियों का रिजल्ट पर्षद की वेबसाइट पर गुरुवार (14 नवंबर) को अपलोड कर दिया गया है. आप वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाकर फिजिकल टेस्ट के लिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

सिपाही के लिए 21 हजार 391 पदों पर निकली थी बहाली

अब सिपाही भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जल्द होगा. इसके लिए पर्षद अलग से वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित करेगा. पर्षद ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि सूचनाओं के लिए पर्षद की वेबसाइट से हमेशा संपर्क में बने रहें. बता दें कि सिपाही भर्ती के लिए 21 हजार 391 पदों पर बहाली निकली थी. परीक्षा अगस्त 2024 में 6 चरणों में हुई थी. 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को लिखित परीक्षा हुई थी.

11,94,590 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में लिया था हिस्सा

केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से बताया गया है कि लिखित परीक्षा के लिए कुल 18,333,87 आवेदन भरे गए थे. इसमें से कुल 11,94,590 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था. लिखित परीक्षा के आधार पर अब फिजिकल टेस्ट के लिए 107079 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. 

फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित सबसे अधिक 42,780 अभ्यर्थी गैर आरक्षित वर्ग के हैं. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग वालों की संख्या 10,700 है. वहीं अनुसूचित जाति से 17,000, अनुसूचित जनजाति से 1,140, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 19,210, पिछड़ा वर्ग से 12,850 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इसके अलावा 56 ट्रांसजेंडर शामिल हैं. फिजिकल के लिए पिछड़े वर्ग से 3275 महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.  

इसके अलावा मध्यावधि चरण होने के कारण समान अंक होने पर अनारक्षित में 50, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 12, अनुसूचित जाति के लिए 08, अनुसूचित जनजाति के लिए 3, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 23, पिछड़ा वर्ग के लिए 23 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 5 कोटी के कुल 124 अतिरिक्त अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. इस तरह मिलाकर कुल 1,07,079 अभ्यर्थियों का चयन फिजिकल टेस्ट के लिए हुआ है.

यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट

यह भी पढ़ें- Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 38 एजेंडों पर लगी मुहर, बिहार सरकार के कर्मियों को मिला बड़ा तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget