एक्सप्लोरर

Bihar News: नालंदा में फर्जी दारोगा थाने में पहुंचा था जान पहचान बढ़ाने, खुली पोल, थानाध्यक्ष ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Nalanda News: मामला छबिलापुर थाना का है. फर्जी दारोगा की पहचान अरवल जिला के अरवल थाना इलाके के फतेहपुर संडा गांव निवसी ब्रह्मानंद शर्मा का पुत्र कमलेश कुमार उर्फ दीपू के रूप में हुई है.

नालंदा: जिले के छबिलापुर थाना की पुलिस ने शनिवार को एक मामले का खुलासा किया है. एक फर्जी दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार (Nalanda News) किया है. युवक दारोगा की वर्दी पहनकर पुलिस पदाधिकारियों से जान-पहचान बढ़ाने के लिए छबिलापुर थाना पहुंचा था. थाना प्रभारी को बातचीत के दौरान संदेह हुआ. इसके बाद पहचान-पत्र की मांग की गई तो फर्जी दरोगा के पास पहचान-पत्र और नेम प्लेट में अलग-अलग नाम दिखा. इस पर थाना प्रभारी को शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया. हिरासत में लेकर थाना प्रभारी ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया.

बातचीत के दौरान थान प्रभारी को हुआ संदेह

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया फर्जी दारोगा अरवल जिला के अरवल थाना इलाके के फतेहपुर संडा गांव निवसी ब्रह्मानंद शर्मा का पुत्र कमलेश कुमार उर्फ दीपू है. युवक के पास से पुलिस की वर्दी, स्टार, बैच, बेल्ट, तीन पुलिस पहचान-पत्र, एक आधार कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और एक मोबाइल बरामद किया गया है. वहीं, छबिलापुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि 17 अगस्त को फर्जी दारोगा वर्दी पहनकर जमादार से मिलने थाना पहुंच गया था, उसकी मंशा पुलिस पदाधिकारी से जान-पहचान बढ़ाने की थी. बातचीत से फर्जी दारोगा होने का संदेह हुआ फिर पहचान पत्र की मांग की गई तो शातिर ने अपना आई कार्ड दिखाया, जिसमें दीपू कुमार लिखा हुआ था जबकि उसके नेम प्लेट में कमलेश कुमार लिखा था. इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने फर्जी दारोगा होने की बात कबूल कर ली.

पुलिस अकादमी के पास किराए के मकान में रहता था

छबिलापुर थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि सासाराम के वेदा ओपी में फर्जी दारोगा खुद की तैनाती बता रहा था. सासाराम पुलिस से संपर्क करने पर खुलासा हुआ कि वेदा ओपी नहीं बल्कि रेड लाइड एरिया है, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि शातिर दरोगा तीन सालों से पुलिस अकादमी के पास किराया का मकान लेकर रहने लगा था, इतना ही नहीं पुलिस अकादमी के एक कर्मी के सहयोग से पुलिस अकादमी के अंदर भी जाने लगा था.

फर्जी दारोगा बन कर ली शादी

वहीं, अरवल पुलिस से संपर्क करने पर शातिर के संबंध में चौंकाने वाला भी खुलासा हुआ है. शातिर ने खुद को दारोगा बताकर 22 लाख रुपये दहेज लेकर शादी भी कर ली थी, लड़की पक्ष के लोगों को जब दामाद के फर्जी दारोगा होने का पता चला तो खूब हंगामा हुआ. इसके बाद लड़की पक्ष ने इसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी.

ये भी पढ़ें: Araria Journalist Murder: पत्रकार हत्याकांड में एसपी ने आरोपितों के इतिहास का किया खुलासा, मामले में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
बिहार में जनता को फौरन न्याय दिलाने के लिए सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कदम, लिया ये फैसला
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मुजफ्फरपुर में नहीं थम रहा बदमाशों का आतंक! युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर
बिहार: नीतीश कुमार को भारत रत्न देने उठी मांग, पटना में JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget