एक्सप्लोरर

Patna Student Protest: पटना में पुलिस और शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच झड़प, छात्रों ने सरकार को दे दी चेतावनी

TRE-4 candidates: छात्रों का कहना है कि उनके साथ वादा खिलाफी हुई है. 15 सितम्बर से पहले फुल सीट के साथ बहाली निकाले सरकार नहीं तो चुनाव में सबक सिखा देंगे.

पटना में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) में  फुल सीट (1 लाख 20 हजारों पदों) पर बहाली निकालने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने धरना प्रदर्शन किया. हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. ये लोग पटना कॉलेज से मार्च करते हुए निकले थे. इसी बीच गांधी मैदान के पास पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई. 

सीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे छात्र

जब ये लोग डाकबंगला पहुंचे तो बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोक दिया है, लेकिन अभ्यर्थी सीएम आवास जाकर नीतीश से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते हैं. इससे आगे जाने की अनुमति नहीं थी. भारी संख्या में अभ्यर्थी पहुंते थे. पुलिस की भी भारी संख्या में तैनाती थी. अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ठगने का काम कर रही है. 1 लाख 20 हजार पदों पर बहाली निकालने का वादा सरकार ने किया था, लेकिन सिर्फ 27 हजार पदों पर बहाली होगी.

छात्रों का कहना है कि यह हम लोगों के साथ वादा खिलाफी है. 15 सितम्बर से पहले फुल सीट के साथ बहाली निकाले सरकार नहीं तो चुनाव में सबक सिखा देंगे. वोट का बहिष्कार करेंगे. अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार 15 सितंबर से पहले 1.20 लाख पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करें. कैंडिडेट्स सीटों की कटौती का विरोध कर रहे हैं. 

अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले बाहर के युवाओं को नौकरी देने के लिए आंकड़े बढ़ाए जाते थे, लेकिन अब बिहार के युवाओं के साथ छल किया जा रहा है. डोमिसाइल लागू होने पर सीटों में कटौती की गई. बता दें कि विभाग के मुताबिक 16 से 19 दिसंबर के बीच होगी TRE-4 की परीक्षा होगी और परिणाम 20 से 26 जनवरी 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे.

क्या बोले शिक्षा मंत्री सुनील कुमार?

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने TRE-4 के प्रदर्शन को लेकर कहा कि  हम लोगों ने कहा कि TRE-5 की भी परीक्षा करेंगे. फिलहाल जो वैकेंसीज है उसी हिसाब से हम लोग आगे बढ़ रहे हैं. ढाई लाख के करीब बीपीएससी से शिक्षकों की नियुक्तियां हुई. उसके बाद 33000 नियुक्तियां प्रधान शिक्षकों की हुई, जो कि पूरे देश में सबसे ज्यादा है. इसके बावजूद भी हम लोग 26000 से ज्यादा TRE-4 में बहाली कर रहे हैं. उन लोगों की जो भी मांगे हैं, उनको हम लोग सुलझाने की कोशिश करेंगे.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की उठाई मांग
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget